Trump USAID Job Cuts: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस एजेंसी फाॅर इंटरनेशनल डेवलपमेंट USAIDS के 2 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसके साथ ही हजारों कर्मियों को छुट्टी पर भेज दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप प्रशासन ने ये कदम संघीय न्यायाधीश द्वारा शुक्रवार को प्रशासन को USAIDS कर्मचारियों को काम से हटाने की अनुमति देने के बाद उठाया है। बता दें कि यूएस डिस्ट्रिक्ट जज कार्ल निकोल्स ने कर्मचारियों द्वारा सरकार की योजना पर रोक लगाने के लिए लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया।
USAIDS कर्मचारियों को भेजी गई अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि 23 फरवरी को रात 11 बजकर 59 मिनट से USAIDS के सभी नियुक्त कर्मचारियों को प्रशासनिक अवकाश पर रखा जाएगा। इस आदेश में वे कर्मचारी शामिल नहीं है जो मिशन के कामों और विशेष रूप से नामित कार्यक्रमों से जुड़े हैं। ट्रंप सरकार ने वाशिंगटन स्थित USAIDS के मुख्यालय को बंद कर दिया है। हजारों अमेरिकी सहायता और विकास कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। ट्रंप ने ये फैसला एलन मस्क की सिफारिश के आधार पर लिया है। मस्क के अनुसार विदेशी सहायता और विकास कार्य अनावश्यक खर्च और उदारवादी एजेंडे को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘US का फायदा उठाता है भारत…’, USAID फंडिंग को लेकर फिर हमलावर हुए डोनाल्ड ट्रंप
कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को लगाई फटकार
ट्रंप सरकार ने USAIDS के सैकड़ों काॅन्ट्रैक्टर्स को भी नौकरी से निकाल दिया है। जिनमें से कई को नाम से टर्मिनेशन लेटर भी भेजे गए हैं। वहीं USAIDS को बंद करने के एक अन्य मामले में कोर्ट ने विदेशी सहायता पर रोक लगाने से मना किया है। कोर्ट ने इसके लिए ट्रंप प्रशासन को कड़ी फटकार भी लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आदेश के बावजूद विदेशी सहायता रोक दी गई है। कोर्ट ने कहा विदेशी सहायता कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से फिर शुरू किया जाए।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क के आदेशों से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप, बताना होगा अपना काम वरना जाएगी नौकरी
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
2 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
5 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
7 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
11 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
23 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines