You Fired, ट्रंप ने 4 अधिकारियों को हटाया, 1000 से ज्यादा की बढ़ाई मुश्किल!

Donald Trump Fired 4 Senior Officials: अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने 4 बड़े अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने चेतनावी दी है कि अभी 1000 से ज्यादा अधिकारियों को काम से निकाला जाने वाला है।

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump Removed 4 Senior Officials: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि उन्होंने अमेरिका में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। बतौर राष्ट्रपति अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस पहुंचते ही उन्होंने 4 अधिकारियों को हटा दिया है। साथ ही ट्रंप ने 1000 से ज्यादा अधिकारियों को सरेआम चेतावनी दी है।

विज्ञापन

ट्रंप ने किया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि 4 वरिष्ठ अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और इस लिस्ट में हजार से ज्यादा अधिकारियों का नाम शामिल है।

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या लिखा?

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि व्हाइट हाउस में मेरा पहला दिन अभी खत्म नहीं हुआ है। राष्ट्रपति भवन उन अधिकारियों की पहचान कर रहा है, जिन्हें पिछली सरकार (बाइडेन) ने नियुक्त किया था। हजारों अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी सोच और विजन MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) से नहीं मिलता है। ऐसे अधिकारियों की पहचान करके उन्हें हटाया जा रहा है।

विज्ञापन

4 अधिकारियों को किया फायर्ड

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं 4 वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त करने की औपचारिक घोषणा करता हूं। ऐसी कई घोषणाएं अभी होने वाली हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में उन चारों अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं, जिन्हें निकाला गया है।

विज्ञापन

लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

इस लिस्ट में राष्ट्रपति के खेल, फिटनेस और पोषण से जोस एंड्रेस, राष्ट्रीय अवसंरचना सलाहकार परिषद से मार्क मिली, विल्सन सेंटर फॉर स्कॉलर्स से ब्रायन हुक और राष्ट्रपति की निर्यात परिषद से कीशा लांस बॉटम्स का नाम शामिल है। इन नामों के साथ ट्रंप ने लिखा ‘यू आर फायर्ड’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ