US Election 2024 : भारत की तरह अमेरिका में भी इस समय चुनावी माहौल है। यहां राष्ट्रपति पद की दौड़ में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनौती दे रहे हैं। अब जानकारी आई है कि अगर ट्रंप जीतते हैं तो टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की भी अमेरिका की सरकार में एंट्री हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर 2024 के चुनाव में ट्रंप जीतते हैं तो वह मस्क को व्हाइट हाउस में सलाहकार की भूमिका ऑफर कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक ऐसी भूमिका पर चर्चा की है जिसके जरिए एलन मस्क आर्थिक नीतियों और सीमा सुरक्षा को लेकर अपने विचार औपचारिक रूप से सरकार के सामने रख सकेंगे। बता दें कि इन मुद्दों पर वह अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वह अक्सर बात किया करते हैं। यह रिपोर्ट इस ओर भी इशारा करती है कि डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के अब तक तल्ख रहे संबंध अब सुधार की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों महीने में कई बार फोन पर बात कर रहे हैं।
बाइडेन प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं मस्क
बता दें कि एलन मस्क और अरबपति इन्वेस्टर नेल्सन पेल्ट्ज पहले ही डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अहम इनीशिएटिव को लेकर चर्चा कर चुके हैं। इसका उद्देश्य वोटर फ्रॉड से बचना और बड़ी शख्सियतों को बाइडेन के चुनावी कैंपेन को न सपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना है। बीते कुछ समय से एलन मस्क को राजनीतिक मुद्दों पर खुल कर बात करते हुए और कई विधायकों की आलोचना करते हुए देखा गया है। वह सीमा सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भी बाइडेन प्रशासन पर भी सवाल उठाते रहे हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और मस्क ने मार्च में फ्लोरिडा के पाम बीच में मुलाकात की थी। यहां ट्रंप की प्रॉपर्टी है। इस मुलाकात में कई अमीर रिपब्लिकन डोनर भी शामिल हुए थे। हालांकि, मस्क कह चुके हैं कि वह कभी भी ट्रंप के यहां नहीं गए। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अगर व्हाइट हाउस पहुंच जाते हैं तो अमेरिका की स्थिति काफी बदल सकती है। वह जिस तरह से विभिन्न मुद्दों पर विचार रखते हैं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में अंबानी! 5G सेवा लॉन्च करेगी रिलायंस
ये भी पढ़ें: पाक ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
संबंधित खबरें
ट्रंप ने ठुकराया ईरान से वार्ता का प्रस्ताव, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी, जानें क्या है US प्रेसिडेंट की योजना?
31 secs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
7 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
15 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
16 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
17 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
19 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
21 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
23 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
1 day agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines