हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या का प्रयास, IRGC का आतंकी गिरफ्तार, घर का ब्लूप्रिंट बरामद, किए चौंकाने वाले खुलासे

Ivanka Trump Assassination Plot: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार आतंकियों के निशाने पर है। क्योंकि उनकी बेटी की हत्या की कोशिश का का मामला सामने आया है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ईरान की IRGC पर साजिश रचने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इकलौती बेटी हैं और 3 भाइयों की बहन हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चौंकाने और डराने वाली खबर आई है। दरअसल, उनकी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश हुई है। अमेरिकी की जांच एजेंसियों ने एक खौफनाक साजिश का खुलासा किया है और बताया गया है कि उनका परिवार ईरान के आतंकियों के निशाने पर है। इवांका की हत्या की साजिश रचने का आरोप ईरान की एजेंसी IRGC पर लगा है। ईरान समर्थित इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी ने इवांका की हत्या की योजना बनाई थी।

पूछताछ में बताई साजिश रचने की वजह

अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह 6 साल पहले अमेरिका के ड्रोन अटैक में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। उसने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा है और वहीं से ट्रेनिंग लेकर अमेरिका आया था। उसने इवांका ट्रंप की हत्या करने की पूरी प्लानिंग कर ली थी, लेकिन वह अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो पाया।

आरोपी को ईरान और IRGC का समर्थन

अमेरिकी जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी है। वह 32 साल का है और इराक का रहने वाला है। वह सुलेमानी को अपना गुरु मानता था और जिस दिन उनकी मौत हुई थी, उसी दिन से ट्रंप के परिवार का मारने की फिराक में था। खुफिया इनपुट हाथ लगा है कि मोहम्मद बाकर अकेला इतनी बड़ी साजिश नहीं रच सकता। उसके पीछे ईरान की सरकार, सेना और IRGC का समर्थन है। उन्हीं की मदद से वह अमेरिका तक पहुंचा।

विज्ञापन

इवांका के घर का ब्लूप्रिंट बरामद हुआ

अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को अल-सादी से फ्लोरिडा में बने इवांका ट्रंप के आलीशान घर का ब्लूप्रिंट मिला है। वह फ्लोरिडा में रहकर ही काफी समय से इवांका ट्रंप की रेकी कर रहा था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को उसकी गतिविधियों पर शक होने लगा था, इसलिए उसे पकड़ लिया गया। वाशिंगटन में इराक एंबेसी के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने भी आतंकी मोहम्मद के इरादों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

IRGC से ट्रेनिंग लेकर पहुंचा अमेरिका

उन्होंने कहा है कि कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद से ही मोहम्मद अमेरिका जाने की फिराक में था। वह लोगों से भी कहता फिरता था कि उसे इवांका ट्रंप को मारना होगा। वह ट्रंप के पूरे परिवार को तबाह करना चाहता था। ट्रंप के घर को जलाकर राख कर देना चाहता था, जिस तरह अमेरिका के ड्रोन अटैक ने कमांडर सुलेमानी को तबाह किया था। इसके लिए वह IRGC से ट्रेनिंग ले रहा था और ईरान की सरकार के साथ-साथ सेना के संपर्क में भी था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola