Russia Ukraine War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर एक बार फिर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन का यूक्रेन को रूस पर जवाबी हमला न करने देना दुर्भाग्यपूर्ण, अनुचित और अक्षम फैसला था। अब वह राष्ट्रपति होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध कभी छिड़ने ही नहीं देते। उन्होंने यूक्रेन को रूस के हमले का जवाब देने की परमिशन देने का संकेत दिया और कहा कि अगर किसी ने हमला किया है तो जवाबी हमला किए बिना युद्ध जीतना बेहद मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: ‘हत्याएं रोकनी होंगी, युद्धविराम के लिए तैयार हूं’, ट्रंप के साथ मीटिंग से पहले क्या बोले जेलेंस्की?
ट्रंप ने गेम से की युद्ध की तुलना
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि हमलावर को जवाब दिए बिना युद्ध जीतना बहुत मुश्किल है। नामुमकिन नहीं है, लेकिन मुश्किल जरूर है। खेल में भी अटैकर और डिफेंडर होते हैं, लेकिन आक्रामक तरीके से गेम खेलने की इजाजत किसी को नहीं होती है। जैसे गेम किसी के जीतने की संभावना आखिर तक नहीं होती, वैसे ही युद्ध जीतने की भी कोई संभावना नहीं है। यह बात यूक्रेन और रूस दोनों पर लागू होगी। अभी कह नहीं सकते कि यूक्रेन जीतेगा या रूस?
यह भी पढ़ें: पुतिन यूक्रेन से युद्ध खत्म करने को राजी, रूसी राष्ट्रपति ने रखीं ये 3 शर्तें
पुतिन-जेलेंस्की से मिल चुके हैं ट्रंप
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 15 अगस्त को यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मनाने की कोशिश की थी। दोनों के बीच अलास्का में मीटिंग हुई थी। इसके बाद 18 अगस्त को उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। जेलेंस्की के साथ ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भी आए थे। पुतिन और जेलेंस्की दोनों युद्ध खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे की शर्तें मानने को तैयार नहीं हैं। इसलिए अभी तक शांति वार्ता के आसार नहीं।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, ट्रंप के सीजफायर प्रयास को लगा झटका
यूक्रेन पर रूस ने फिर किया हमला
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। इस बीच रूस की सेना ने बीते दिन यूक्रेन पर हमला किया। रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन में मिसाइल और ड्रोन दागे। इस हमले में 9 लोगों ने जान गंवाई है। पिछले एक महीने में रूस की सेना यूक्रेन पर कई बार हमले कर चुकी है, इसलिए यूक्रेन से सुरक्षा की गारंटी मिलने बिना युद्ध समाप्त करने से इनकार कर दिया है। वहीं रूस भी यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनने देने की बात पर अड़ा है।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
6 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
7 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
10 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
11 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
11 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
19 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
21 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines