हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत से संबंध टूटे तो US के लिए होगी मुसीबत', ट्रंप के सांसद ने क्यों दिया ऐसा बयान? पाकिस्तान का भी आया जिक्र

US India Relations: भारत और अमेरिका के संबंधों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है और भारतीय ही नहीं, अमेरिका के लोग भी दोनों देशों को एक दूसरे के लिए जरूरी मानते हैं. इसी संदर्भ में एक बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के नेता और कांग्रेस सांसद ने दिया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया.

विज्ञापन
अमेरिका और भारत के संबंधों पर पूरी दुनिया की नजर रहती है.

US-India Relations: अमेरिकी कांग्रेस के सांसद और ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत विकसित हो रहा है और खुद को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है. भारत का ‘मध्यम वर्ग’ विश्व बाजार पर प्रभाव डाल रहा है. भारत ही अमेरिका के लिए निवेश लेकर आता है. भारत कई क्षेत्रों में प्रतिभाओं का धनी भी है और वहां से न केवल प्रोडक्ट, बल्कि प्रतिभाएं भी निर्यात होती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धमकियां बर्दाश्त नहीं, हम डरने वाले नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर फ्रांस और ब्रिटेन ने क्या कहा?

पाकिस्तान नहीं करता अमेरिका में इन्वेस्ट

अमेरिकी सांसद मैककॉर्मिक ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत इन्वेस्टमेंट का सोर्स है, लेकिन पाकिस्तान न तो अमेरिका में इन्वेस्टमेंट लाता है और न ही अमेरिका कभी पाकिस्तान में इन्वेस्ट करता है. सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान 3 करोड़ लोगों का देश है, लेकिन आप कभी उस देश को अमेरिका में इन्वेस्टमेंट लाते हुए नहीं देखेंगे. भारत न केवल इन्वेस्टमेंट लेता है, बल्कि अमेरिका में इन्वेस्टमेंट लाता भी है.

विज्ञापन

अमेरिका से भारत की दूरी कतई ठीक नहीं

उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभाओं से अमेरिका की कंपनियां चलती हैं. भारत के उत्पादों से अमेरिका के बाजार विकसित होते हैं. अगर अमेरिका ने भारत जैसे देश को खुद से दूर धकेल दिया तो देश को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. अगर अमेरिका ने भारतीयों की मित्रता को स्वीकार किया और करता है तो अमेरिका में शांति और समृद्धि आएगी. अगर भारत को अमेरिका ने खुद से अलग-थलग कर दिया तो यह पूरे अमेरिका के लिए बड़ी मुसीबत होगी. आर्थिक नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘हम युद्ध नहीं चाहते’, खामेनेई ने ट्रंप पर फोड़ा ठीकरा; अमेरिका को बताया ईरान ‘निगलने’ का भूखा

विज्ञापन

अभी अमेरिका-भारत के संबंधों में है तनाव

बता दें कि कांग्रेस सांसद का यह बयान उस समय आया है, जब व्यापार और शुल्क को लेकर अमेरिका और भारत के संबंधों में तनाव चल रहा है. डेमोक्रेटिक सांसद अमी बेरा ने कांग्रेस सांसद रिच की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हालांकि दोनों देशों में मतभेद चल रहा हैं, फिर भी दोनों देश लंबे समय तक चलने वाली रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. मतभेदों के बावजूद सहयोग का रणनीतिक तर्क सर्वोपरि है और दोनों देश मिलकर दीर्घकालिक रणनीति अपना रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola