हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने दावे को बताया अटकलें, जानें क्या कहते हैं दोनों 'दुश्मन' देश?

US Iran Deal Update: अमेरिका और ईरान के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव फैला है। बावजूद इसके दोनों देश समझौता नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े हैं। राष्ट्रपति ट्रंप हर बार दावा करते हैं और ईरान हार बार उनके दावे को खारिज कर देता है। एक बार फिर ऐसा हुआ है, आइए जानते हैं कि दोनों देश अब क्या कह रहे हैं…

विज्ञापन
अमेरिका और ईरान के कारण मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से तनाव फैला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के फैसले से फिर यू-टर्न ले लिया है। बीते दिन ईरान ताबड़तोड़ हमले करने के बाद ट्रंप ने कहा कि अब वे ईरान पर हमला नहीं करेंगे। क्योंकि ईरान के साथ शानदार शांति समझौता फाइनल हो गया है। बस समझौते के कागजों पर हस्ताक्षर होने बाकी हैं और हस्ताक्षर की प्रक्रिया शायद यूरोप में निभाया जाए। जब तेल की कीमतें गिरती हैं तो अब अस्त-व्यस्त हो जाता है। सबसे अहम बात यह है कि हम एक ऐसा समझौता करने जा रहे हैं, जिसके तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। समझौता करने का मकसद ही ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। समझौते पर हस्ताक्षर होते ही उसे लागू कर दिया जाएगा।

ईरान ने ट्रंप के दावे को अटकलें बताया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, IRNA न्यूज एजेंसी के जरिए ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित परमाणु समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। ईरान अपनी ‘रेड लाइन्स’ (अहम शर्तों) पार करके कोई समझौता नहीं करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप समझौते के फाइनल फेज में पहुंचने, हस्ताक्षर होने, हस्ताक्षर करने के समय और स्थान के बारे में जो दावे कर रहे हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। समझौते के मसौदे की कुछ शर्तों पर सहमति बनी है, लेकिन कुछ शर्तों पर ईरान और अमेरिका दोनों अपने रुख पर अड़े हैं तो समझौता आसानी से नहीं होगा।

ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने का कि उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले रोक दिए हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर उन्होंने बताया कि ईरान के टॉप ऑफिशियल्स के साथ समझौते को लेकर बातचीत हुई है और समझौता करने के प्रस्ताव को उन्होंने मंजूरी दे दी है। समझौते की शर्तों पर सहमति तय होते ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। इसलिए ईरान पर होने वाले निर्धारित हमलों और बमबारी को रोका जाता है। जैसे ही समझौता फाइनल होगा, होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। फिर होर्मुज के रास्ते तेल व्यापार सामान्य हो जाएगा। ईरान के लिए अमेरिका से समझौता करना ही फायदेमंद रहेगा, नहीं तो अमेरिकी सेना वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर कब्जा करके व्यापार करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola