भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा से ही मजबूत रहे हैं. वहीं, अब एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होगा. इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफ की है और पीएम मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताया है.
गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने दोनों देशों के व्यापारिक और व्यक्तिगत संबंधों पर खुलकर बात की. ट्रंप ने पुराने व्यापारिक समीकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले में अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया… उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए और बदले में कुछ भी नहीं दिया. अब स्थिति बिल्कुल उलट है और हम भारत के साथ काफी पैसा कमा रहे हैं. लेकिन हम एक समझौते पर पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं; वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में खूब बनती है. हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं.’
पीएम मोदी से दोस्ती के कारण बनेगा काम
पहले के व्यापारिक घाटे और भारी टैक्स पर बात करने के बावजूद ट्रंप ने भारत के साथ आने वाले समय में एक बेहतर समझौते की उम्मीद जताई. उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मजबूत और व्यक्तिगत संबंधों को दिया.
यह भी पढ़ें- ट्रंप को पुतिन की कड़ी चेतावनी, भारत को बताया भरोसेमंद दोस्त-सहयोगी, कहा- PM मोदी पर दबाव बनाया तो…
ट्रंप ने आगे कहा, ‘इन सब बातों के बाद भी हम भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर लेंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं. वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में बहुत अच्छी पटती है. हमारे बीच बहुत ही बेहतरीन संबंध हैं.’
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
2 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
4 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
5 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
5 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
6 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
14 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
17 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
20 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
22 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines