ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा, बोले- भारत-पाकिस्तान में इस वजह से रुका परमाणु युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी 250% टैरिफ की धमकी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत-पाक परमाणु युद्ध टल गया. आइये जानते हैं कि भारत ने ट्रंप के दावे पर क्या कहा?

Donald Trump On Operation Sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर' पर ट्रंप का बड़ा दावा!

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने में अमेरिका ने बड़ी भूमिका निभाई. ट्रंप के मुताबिक अमेरिका की ओर से दी गई टैरिफ की चेतावनी के बाद दोनों देश पीछे हटे. कैंप डेविड में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारी टैरिफ के डर से भारत-पाकिस्तान का परमाणु युद्ध टल गया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 250 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी, जिसके बाद दोनों देशों ने बातचीत कर युद्ध न करने का फैसला लिया. हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है.

भारत का साफ इनकार

दूसरी तरफ भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने में किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी. भारत ने हमेशा साफ किया है कि दोनों देशों के बीच शांति कायम करने के लिए किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं पड़ी. ट्रंप का कहना है कि उस समय 11 विमान गिराए गए थे और स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी. हालांकि भारत का रुख इस पूरे मामले में बहुत साफ और स्पष्ट रहा है.

विज्ञापन

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

यह पूरा विवाद अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था. उस हमले में 26 आम लोगों की जान चली गई थी. इसका जवाब देने के लिए भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर करारा हमला किया गया था. इसके बाद चार दिनों तक दोनों ओर से भारी हमला हुआ था. ट्रंप अब इसी घटना का जिक्र कर खुद की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं.

घटता मिसाइल भंडार बनी चुनौती

एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिका ईरान से जंग में अपनी रणनीति बदलने को मजबूर है. महीनों से जारी संघर्ष के कारण पेंटागन के उन्नत मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर, जैसे Patriot और THAAD, तेजी से खत्म हो रहे हैं. ईरान लगातार हमले कर अमेरिका को अपने महंगे रक्षा तंत्र का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर रहा है. मिसाइलों की इस कमी से ट्रंप प्रशासन के सामने अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अब पेंटागन यह समीक्षा कर रहा है कि वह इस सीमित सैन्य कार्रवाई को कब तक जारी रख पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ