Trump Claims Strait of Hormuz Mines Cleared: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 अगस्त 2026 को दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इंटरनेशनल वाटर में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को या तो हटा दिया गया है या डेटोनेट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि ये जानकारी उन्हें अमेरिकी नौसेना ने दी थी और उन्होंने ईरान को रणनीतिक रूप से अहम इस समुद्री रास्ते में नई बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश न करने की चेतावनी दी.
'होर्मुज पर अमेरिका की नजर'
'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने मुझे इंफॉर्म किया गया था कि बारूदी सुरंगें अब वहां मौजूद नहीं हैं. अमेरिकी ने चेतावनी दी कि अगर कोई जहाज नई बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पाया गया, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका पूरे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कड़ी नजर रख रहा है और दावा किया कि अमेरिकी निगरानी इस इलारे के जलमार्ग के 'हर इंच' को कवर कर रही है.
---विज्ञापन---
ईरानी न्यूक्लियर साइट पर US की नजर
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिकी सेना ईरानी परमाणु फैसिलिटीज पर नजर रख रही है, जिसमें 'पिकएक्स माउंटेन' के नाम से जाना जाने वाला साइट भी शामिल है. बताया जाता है कि 'कू-ए-कोलांग गज ला' नाम की ये फैसिलिटी ईरान के नतांज न्यूक्लियर कॉम्पलेक्स के पास एक पहाड़ के अंदर गहराई में डेवलप की जा रही है.
उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका 3 ईरानी परमाणु स्थलों की निगरानी कर रहा है जिन्हें पहले अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था. ट्रंप ने दोहराया कि वाशिंगटन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की किसी भी कोशिश के की तरफ 'जीरो टॉलरेंस' रवैया अपना रहा है. ये कमेंट ऐसे समय में आईं जब ट्रंप ने ईरान की लीडरशिप पर देश में मानवीय स्थिति को खराब करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरानी सेना के सदस्यों को सैलिरी नहीं दी जा रही है.
---विज्ञापन---
ईरान का अमेरिका के खिलाफ विरोध
ट्रंप की ये चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब वाशिंगटन ज्यादा सैंक्शन के जरिए तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. खबरों के मुताबिक ताजा उपायों में ईरान के साथ बिजनेस करने वाली संस्थाओं के खिलाफ 'सेकेंडरी सैंक्शंस' के दायरे को बढ़ाया गया है.
हालांकि,ईरान के अर्थव्यवस्था मंत्री अली मदानिजादेह ने इस दबाव को खारिज कर दिया और अमेरिका के लिए एक और झटके की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि तेहरान ने प्रतिबंधों से निपटने के लिए 2 साल की रणनीति तैयार की है और जोर देकर कहा कि ईरान वाशिंगटन के नए उपायों का सामना करने के लिए तैयार है.
---विज्ञापन---