Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन तक चले युद्ध के बाद सीजफायर हो गया। दोनों देशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया। इस बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में कहा कि ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना और युद्ध रोकना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इजराइल और ईरान समान रूप से युद्ध रोकना चाहते थे।
इजराइल पर क्यों गुस्सा हुए ट्रंप
सीजफायर के ऐलान के बाद भी दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं रोक रहे थे। इसको लेकर ट्रंप ने इजराइल पर नाराजगी जताई थी। ट्रंप के ऐलान के बाद इजराइल ने आरोप लगाया कि ईरान उस पर मिसाइलें दाग रहा है। इसके बाद इजराइल ने भी अपने लड़ाकू विमान भेजे थे। इसके बाद ट्रंप ने इजराइल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर बम मत गिराओ। ऐसा करना सीजफायर का उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को वापस बुलाओ। इसको लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इजराइल ईरान पर हमला नहीं करेगा। किसी को नुकसान नहीं होगा। सीजफायर प्रभावी है। उन्होंने कहा कि ईरान में शासन परिवर्तन की उम्मीद नहीं है क्योंकि वहां पर युद्ध विराम लागू हो गया है।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नाॅमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?
ईरान के पास बहुत सारा तेल- ट्रंप
इससे पहले हेग स्थित नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो। उनके पास बहुत सारा तेल है वे अपने आप को रिबिल्ड कर सकते हैं। वहीं सीजफायर के बाद हुए हमलों को लेकर ट्रंप इजराइल से खासा नाराज दिखे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इसका उल्लंघन किया है, इसके साथ ही ईरान ने भी इसका उल्लंघन किया है। अब मैं सुन रहा हूं कि इजराइल ने लड़कू विमान से हमला इसलिए किया कि क्योंकि ईरान की ओर उन पर मिसाइलें दागीं गई थी।
ये भी पढ़ेंः ‘NATO देशों पर हमला करेगा रूस’, जेलेंस्की की चेतावनी- पुतिन को नहीं रोका तो…
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 hr agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
10 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
22 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines