Giorgia Meloni Videos: इजिप्ट में हुए गाजा शांति सम्मेलन से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जॉर्जिया मेलोनी सम्मेलन में शिरकत करने वाले राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों में एक इकलौती महिला थीं, इसलिए वे सभी के आकर्षण का केंद्र भी रहीं. सम्मेलन में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने उनसे खासतौर पर मुलाकात भी की.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए. सम्मेलन में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ करते हुए भारत की बात कर रहे थे तो पीछे खड़ीं मेलोनी के रिएक्शन का वीडियो भी आया है. एक वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के दौरान हाथ जोड़ नमतस्ते करती दिखीं.
क्या बोले तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन?
गाजा शांति सम्मेलन में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन काफी एक्टिव नजर आए. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करते हुए तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मेलोनी से हाथ मिलाया और कहा कि आप बहुत अच्छी लग रहीं हैं, लेकिन आपको स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए. यह सुनकर मेलोनी हंस पड़ती हैं और उन दोनों के सामने खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी ठहाका लगाकर हंस पड़ते हैं.
वहीं मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि मुझे पता है, लेकिन अगर मैंने स्मोकिंग छोड़ दी तो शायद मैं कम सोशल हो जाऊंगी. मैं किसी को मारना नहीं चाहती. वहीं एर्दोगन ने कहा कि तुर्की ‘स्मोक-फ्री फ्यूचर’ का समर्थक है. इसलिए वह जहां भी जाते हैं, लोगों को स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं. दोनों की इस बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.
मेलोनी को राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
बता दें कि गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. उन्होंने हाथ मिलाया, गुफ्तगू की और जाते हुए मेलोनी उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए दिखीं. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने मंच से मेलोनी की प्रशंसा की और खूबसूरत महिला कहा. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मेलोनी खूबसूरत युवा महिला हैं.
वैसे मुझे ऐसा कहते की अनुमति नहीं है, क्योंकि अगर अमेरिका में किसी महिला के लिए ‘सुंदर’ शब्द का प्रयोग करते हैं तो यह आपके राजनीतिक जीवन का अंत होता है, लेकिन मैं अपनी संभावनाओं को आजमाऊंगा. यह कहते हुए ट्रंप मेलोनी की ओर मुड़ते हैं, जो उनके पीछे खड़ी मुस्कुरा रही थीं.
3 बार शादी कर चुके ट्रंप ने कहा कि आपको सुंदर कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है, है न? क्योंकि आप सुंदर हैं और यह सुनकर मेलोनी हंस पड़ती हैं. ट्रंप ने कहा कि मेलोनी अद्भुत नेता हैं और इटली ही नहीं पूरी दुनिया में लोग उनका सम्मान करते हैं.
मेलोनी का क्या रिएक्शन हुआ वायरल?
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की. भारत-पाकिस्तान सीजफायर कराने में ट्रंप की भूमिका पर की गई उनकी टिप्पणियां सुनकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी चौंक गईं और इस दौरान उनका जो रिएक्शन रहा, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जब शहबाज शरीफ ट्रंप की तारीफ कर रहे थे, तब ट्रंप उनके दाईं ओर खड़े थे, वहीं मेलोनी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर उनके ठीक पीछे खड़े थे. ट्रंप को जब शहबाज शरीफ ने नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया तो मेलोनी ने सहज रूप से अपने हाथ से अपना मुंह ढक लिया, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उस समय वह क्या महसूस कर रही थीं.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines