ट्रंप को मारने की कोशिश? कैलिफोर्निया में गन के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब के पास पकड़ा गया आरोपी

कैलिफोर्निया में डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल और कई गोलियां बरामद हुई हैं. मामले की जांच जारी है.

donald trump (2)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ क्लब के आस-पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए.

विज्ञापन

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) का फंडरेजिंग कार्यक्रम आयोजित होने में केवल दो दिन बचे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. मामला इसलिए भी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से यह दावा कर चुके हैं कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही हैं.

विज्ञापन

गोल्फ क्लब परिसर की वीडियो बना रहा था आरोपी

शेरिफ विभाग के मुताबिक, रविवार को आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग में रोककर पूछताछ की गई. उसकी कार की तलाशी के दौरान एक पिस्टल और प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग (कवच भेदी) गोलियां बरामद हुईं. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गोल्फ क्लब परिसर में घूमते हुए फोटो और वीडियो बना रहा था. साथ ही, वह सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहा था.

आरोपी को अवैध रूप से हथियार छिपाकर रखने और प्रतिबंधित श्रेणी के गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स संयुक्त रूप से कर रही हैं. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने ली आरोपी के घर की तलाशी

वहीं, पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारियों को कई हथियार, अतिरिक्त मैगजीन, बड़ी संख्या में कारतूस, बॉडी आर्मर और कुछ निजी नोटबुक मिलीं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन नोटबुक में दर्ज कुछ टिप्पणियां और लिखित सामग्री सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी जीनिन जॉन टेले के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें डकैती, उच्च क्षमता वाली मैगजीन रखने, प्रतिबंधित छोटे बैरल वाली राइफल या शॉटगन रखने और वाहन में अवैध रूप से हथियार छिपाकर रखने जैसे आरोप शामिल हैं. हालांकि, आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ