Donald Trump Big Decisions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की जंग के बीच 2 बड़े फैसले लिए हैं। एक तो उन्होंने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटा दिया है। दूसरा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के जरिए आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को रिटायरमेंट लेने का आदेश दिया है। पाम बोंडी को पद से हटाने की वजह जेफरी एपस्टीन की फाइल्स हैं। वहीं जॉर्ज का जबरन रिटायर करने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि ट्रंप की कुछ नीतियों को सेना में लागू करने में वे सक्षम नहीं हैं।
अटॉर्नी जनरल को पद से हटाने की वजह एपस्टीन फाइल्स
राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से नाराजगी के कारण हटाया। बोंडी पर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों की जांच को गलत तरीके से करने और राष्ट्रपति ट्रंप के विरोधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में देरी करने के कारण पद से हटाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप उनके काम करने के तरीके से नाराज थे। उन्होंने एपस्टीन फाइलों को सही तरीके से मैनेज नहीं किया था। इस वजह से राष्ट्रपति ट्रंप पर फाइलों को गायब करने के आरोप लगे और उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
बोंडी उनके आलोचकों और विरोधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी आगे नहीं बढ़ा रहे थे। जबकि किसी समय में बोंडी ट्रंप के बड़े और खास समर्थकों में से एक थे।उनके कार्यकाल का सबसे विवादित मुद्दा जेफरी एपस्टीन की फाइलों का रहा। बोंडी ने सेक्स ट्रैफिकिंग की जांच से जुड़े दस्तावेजों को जारी करने में भी गड़बड़ी की या उन्हें छिपाने की कोशिश की। इस मुद्दे की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के लिए राजनीतिक मुश्किलें खड़ी हुई थीं और एपस्टीन के साथ उनके संबंध उजागर हुए थे।
जंग के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ, मेटल्स पर दी राहत
सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को इस वजह से किया ‘जबरन रिटायर’
बता दें कि ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायरमेंट लेने का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी उन्होंने पद नहीं छोड़ा है, लेकिन जल्दी ही वे इस्तीफा दे देंगे। क्योंकि उनसे खुद रक्षा मंत्री हेगसेथ ने इस्तीफा मांगा है। वहीं इसकी वजह ईरान युद्ध में तैनात सैनिकों का मनोबल नहीं बढ़ाना है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को धमकी दे चुके हं कि अगर उन्होंने समझौता नहीं किया तो वे जल्दी ही बहुत बड़ा हमला करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मंत्री हेगसेथ ऐसे शख्स को सेना की कमान सौंपना चाहते हैं, जो राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार काम करे और उनके विजन को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेग। जनरल जॉर्ज और ट्रंप सरकार के बीच ईरान युद्ध को लेकर बने विजन के लिए मतभेद चल रहा था। ऐसी चर्चा सैन्य गलियारों में सुनाई दे रही हैं, लेकिन फिर भी हेगसेथे के फैसले की वजह स्पष्ट नहीं है।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
6 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
14 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
14 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
23 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines