भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर 180 यात्रियों की जान बचाई. 9/11 जैसा आतंकी हमला होने से भी बचाया. प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश करने की कथित कोशिश करने वाले को-पायलट से मुकाबला करने के लिए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अपनी जान दांव पर लगाकर 180 जिंदगियां बचाकर स्मित मच्छार ने अदम्य साहस का परिचय दिया है, दूसरों के जीवन की रक्षा करने का अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. भारत को कैप्टन स्मित मच्छर पर गर्व है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने पायलट को सच्चा हीरो बताया
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित को ‘सच्चा हीरो’ बताया और कहा कि चाकू से किए गए हमले में बुरी तरह घायल होने के बावजूद पायलट ने जिस बहादुरी से हमलावर का मुकाबला किया, उसकी तारीफ तो बनती है. घायल होने पर भी स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिस कारण क्रू मेंबर और यात्री मिलकर हमलावर को काबू कर पाए. कैप्टन की बहादुरी को सलाम करता हूं. घायल होने के बाद भी वे हमलावर से भिड़े और उसे विमान को कंट्रोल में लेने नहीं दिया. कैप्टन के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.
इजरायली PM नेतन्याहू ने घटनाक्रम के बारे में बताया
नेतन्याहू ने बताया कि सऊदी अरब के तबूक में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फ्लाईदुबई एयरलाइंस और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने तक इजरायल की उड़ानों पर रोक रहेगी. दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई एयरलाइंस की फ्लाइट FZ1073 के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को हाईजैक करने का प्रयास हुआ. कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और ओमान नागरिक को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई. पायलट स्मित को को-पायलट ने चाकू मार दिया था, जिससे वह घायल हो गए थे और विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा. विमान टेलस्पिन में था और जितनी तेजी से नीचे जा रहा था, जो 180 यात्रियों के साथ-साथ हजारों लोगों की जान ले सकता था.
हमलावर की विमान को हाईजैक करने की कोशिश थी
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान 30 सेकंड से भी कम समय में 14000 फीट नीचे आ गया था. को-पायलट ने विमान की कमान अपने हाथ में लेने का प्रयास किया. शायद वह विमान को क्रैश करना चाहता था या आतंकी हमला करने की साजिश थी. क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स ने कॉकपिट से चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो वे दौड़े आए. इस बीच स्मित ने कॉकपिट खोल दिया और वह बेहोश हो गए. दरवाजा खुलते ही क्रू मेंबर और यात्री कॉकपिट में घुसे और को-पायलट विमान के सिस्टम खराब करने का प्रयास करते हुए देखा. एक यात्री यानिव ने दूसरे यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया. गनीमत रही कि उस समय विमान में दूसरी फ्लाइट के पायलटों ने विमान को संभाला और सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई.
डोनाल्ड ट्रंप का स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि घटनाक्रम के बारे में पता लगने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि विमान को हाईजैक होने से बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की हालत काफी नाजुक थी, जब उनको रेस्क्यू किया गया. लेकिन कैप्टन ने समझदारी दिखाई और 180 लोगों की जान बचा ली, वरना शायद आतंकी हमला होता. कैप्टन स्मित हीरो हैं, घायल होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट डॉर खोला और मदद बुलाई. को-पायलट शायद आतंकवादी था या फिर कोई सनकी आदमी, जो उसने पायलट को चाकू मार दिया, जबकि घटनाक्रम में उसकी खुद की जान भी जा सकती थी. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और उससे सच उगलवाया जा रहा है, ताकि पता चले कि आखिर वह क्या करना चाह रहा था?
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
13 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
22 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
18 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
21 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
23 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
23 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines