ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए एक बिलबोर्ड डिस्प्ले किया है, जिसमें ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे देखा जा सकता है. इस बिलबोर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ईरान में एक शादी पर हुए हमले के विरोध में इस बिलबोर्ड को राजधानी तेहरान के सबसे बिजी ट्रांसपोर्ट हब में से एक ताजरिश स्क्वायर के ऊपर डिस्प्ले किया गया है. लेकिन यहां विशेष बात यह है कि बिलबोर्ड में जिसे सलाखों के पीछे दिखाया गया है, वह डोनाल्ड ट्रंप का मास्क और विग पहने एक शख्स है. इस बिलबोर्ड में पिंजरे के अंदर एक बिस्तर, टॉयलेट और सिंक भी देख सकते है. वहीं नकली डोनाल्ड ट्रंप को सलाखों के पीछे झपकी लेते हुए और सलाखों को हिलाते हुए देख सकते हैं.
अमेरिकी की धमकियों के बीच बिलबोर्ड प्रदर्शित किया
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिडटर्म चुनाव के बाद बड़े हमले करने की धमकी दी है. ईरान ने पलटवार करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है. अमेरिका और इजरायल की हमले की तैयारियों के बीच ईरान ने ट्रंप का मजाक उड़ाने वाला वीडियो जारी किया. जिसमें दिखाए गए बिलबोर्ड को कैप्शन दिया गया है कि इस नजारे को न देखना एक अपराध है. वहीं बिलबोर्ड को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. लोग बिलबोर्ड के वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहे हैं. ईरान की सरकार ने इस बिलबोर्ड के जरिए चेतावनी दी है कि एक दिन राष्ट्रपति ट्रंप का यह हाल होगा.
इजराय की सेना ने ईरान के पास किया शक्ति प्रदर्शन
बता दें कि अमेरिका और इजरायल नवंबर 2026 में ईरान पर हमले करने की योजनाएं बना चुके हैं. ईरान के परमाणु ठिकानों, मिसाइलों के ठिकानों और एनर्जी-ऑयल प्लांट को ध्वस्त करने की तैयारी है. इसी तैयारी के मद्देनजर इजरायल की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान की सीमा के करीब गश्ती उड़ान भरी. सीरिया और इराक के हवाई क्षेत्र से होते हुए ईरान की सीमा के पास पहुंचकर वापस लौटते हुए शक्ति का प्रदर्शन किया. इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सामने बातचीत करने के लिए शर्तें रखी हैं. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि ईरान फिर से परमाणु हथियार बनाने का प्रयास कर रहा है. इसलिए इस बार युद्ध को निर्णायक बनाना जरूरी हो गया है, जिस पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप ही लेंगे.
संबंधित खबरें
फिलीपींस: हवा में 2 मिलिट्री एयरक्राफ्ट की टक्कर, 4 पायलटों की दर्दनाक मौत
33 mins ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
3 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
4 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
7 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
7 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
7 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
7 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines