Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति दो साल के बैन के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वापसी की है। फेसबुक पर वापसी के बाद अपने पहले पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- आई एम बैक। डोनाल्ड ट्रंप के यूट्यूब पर से बैन को भी हटा दिया गया है। उनका यूट्यूब अकाउंट रीस्टोर कर दिया गया है।
बैन खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर अपना 12 सेकंड के एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि मैं वापस आ गया हूं। कहा जा रहा है कि 12 सेंकड का ये वीडियो उस वक्त का है जब 2016 के चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ने अपना भाषण दिया था। कहा ये भी जा रहा है कि इस वीडियो के जरिए डोनाल्ड ट्रंप 2024 के चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है।
और पढ़िए – रूस-यूक्रेन वॉर में चाइना की एंट्री! 20 KG विस्फोटक ले जा रहे ‘अलीबाबा’ ड्रोन को यूक्रेन ने मार गिराया
फरवरी में फेसबुक और इंस्टा अकाउंट को मेटा ने किया था रीस्टोर
बता दें कि फरवरी में मेटा ने ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को रीस्टोर किया था। एनबीसी न्यूज ने बताया कि मेटा में नीति संचार निदेशक एंडी स्टोन ने इसकी पुष्टि की है। फेसबुक के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने जनवरी में कहा था कि निलंबन हटा लिया जाएगा। बता दें कि 6 जनवरी, 2021 कैपिटल दंगा के बाद मेटा की ओर से ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया गया था।
और पढ़िए – US Ambassador in India: पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत, अमेरिकी सीनेट ने दी मंजूरी
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में अनिश्चितकालीन प्रतिबंध की घोषणा की गई थी। बाद में ट्रंप के अकाउंट पर लगे प्रतिबंध को औपचारिक रूप से दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। इस बीच शुक्रवार को यूट्यूब ने भी ट्रंप का अकाउंट रीस्टोर कर दिया।
YouTube के अंदरूनी सूत्रों ने ट्विटर पर कहा कि आज से डोनाल्ड जे. ट्रम्प चैनल अब प्रतिबंधित नहीं है और नई सामग्री अपलोड किया जा सकता है। YouTube ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति का चैनल YouTube पर किसी भी अन्य चैनल की तरह ही हमारी नीतियों के अधीन बना रहेगा।”
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
2 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
6 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
7 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
14 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
16 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
17 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines