मिडिल ईस्ट से ईरान जंग के बाद अब लेबनान को लेकर राहत भरी खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के सीजफायर पर राजी हो गए हैं. बता दें, पिछले कई हफ्तों से ईरान-यूएस जंग रुकने के बाद भी इजरायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा था.
34 साल बाद ऐतिहासिक मुलाकात
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस समझौते की नींव वाशिंगटन में रखी गई, जहां इजरायल और लेबनान के प्रतिनिधियों ने आमने-सामने मुलाकात की. गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों देशों के बीच 34 वर्षों में यह पहली ऐसी औपचारिक बैठक थी. इस बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल रहे.
‘मैंने 9 युद्ध सुलझाए, यह 10वां है’
हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित अंदाज में ट्रंप ने इसका श्रेय लेते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां युद्ध होगा जिसे मैं शांत करूंगा.’ ट्रंप ने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत को ‘शानदार’ करार दिया. उन्होंने साफ किया कि यह 10 दिनों का युद्धविराम सिर्फ एक शुरुआत है, जिसका अंतिम मकसद क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना है.
यह भी पढ़ें : जिनपिंग की एक ‘झप्पी’ के लिए ट्रंप ने खोल दिया होर्मुज! क्या ईरान को अकेला छोड़ देगा चीन?
ट्रंप ने साथ ही कहा कि उन्होंने उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन को दोनों देशों के साथ मिलकर एक ज्यादा टिकाऊ समझौता करने का काम सौंपा है।
व्हाइट हाउस में सजेगी ‘पीस टेबल’
ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू और राष्ट्रपति जोसेफ औन को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दे दिया है. साल 1983 के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के शीर्ष नेता एक मेज पर बैठकर शांति की सार्थक चर्चा करेंगे. लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया है.
संबंधित खबरें
'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
46 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
55 mins ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 hr agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 hr ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
8 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
14 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
19 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
19 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines