हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप का AI फोर्स बनाने का ऐलान, जल्द नियुक्त होगा चीफ ऑफिसर, जानें क्या है US प्रेसिडेंट का प्लान?

दुनिया में छिड़े डिजिटल, टेक्नोलॉजिकल और AI वॉर के बीच अमेरिका ने एक घोषणा की है. अमेरिका AI फोर्स बनाने की तैयारी कर करा है, जिसके लिए जल्दी ही चीफ ऑफिसर और एक टीम का ऐलान राष्ट्रपति ट्रंप खुद करेंगे.

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के डेटा सेंटरों और AI इंडस्ट्री के आलोचकों पर निशाना साधा है. (Credit-AI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फोर्स बनाने का ऐलान किया है. एलन मस्क, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स AI को दुनिया के लिए खतरा बता रहे हैं, बावजूद इसके AI रेगुलेशन की देखरेख और अमेरिका की AI इंडस्ट्री को बूस्ट करने के लिए वे AI फोर्स का गठन करना चाहते हैं, जिसके चीफ का ऐलान भी वे बहुत जल्द करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर अमेरिका के AI और डेटा सेंटरों के आलोचकों पर निशाना साधा और कहा कि वह चुपचाप बैठकर अमेरिका की AI इंडस्ट्री को बर्बाद नहीं होने दे सकते.

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर लगाए हैं गंभीर आरोप

ट्रूथ सोशल अकाउंट पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि पिछले कई साल से अमेरिका को बर्बाद करने की कोशिश जारी है. कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स झूठी बातें फैलाकर अमेरिका की छवि खराब कर रहे हैं. रूस, रूस, रूस… यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन… ग्लोबल वार्मिंग, महाभियोग का नाटक, महिलाओं के खेलों में पुरुष, ट्रांसजेंडर और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को खत्म करने का प्रयास है, लेकिन अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते ऐसा होने नहीं दूंगा. अमेरिका के डेटा सेंटर्स पर हमले किए जा रहे, जबकि वे न केवल अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित हुए.

डोनाल्ड ट्रंप का स्पेस फोर्स जैसी फोर्स बनाने का दावा

डेमोक्रेट्स सीधे AI की ग्रोथ में रुकावट डाल रहे हैं, लेकिन उनकी साजिश कामयाब नहीं होगी. अमेरिका AI की मदद करेगा, इसके विकास को गति प्रदान करेगा. हालांकि इसके नकारात्मक पहलुओं को कंट्रोल किया जाएगा, लेकिन इसका सही यूज भी सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए AI फोर्स गठित करूंगा, जैसे स्पेस फोर्स बनाई थी, जो काफी हद तक सफल भी रही. जल्दी ही AI चीफ को नियुक्त करूंगा. जिसके लिए हाई IQ वाले लोग ही सेलेक्ट किए जाएंगे. AI भविष्य की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन है, जिसे इंटरनेट रिवोल्यूशन भी कहंगे, जिसका असर बड़ा और ज्यादा असरदार होगा.

विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका से समझौते के लिए रखी 7 शर्तें, कहा- नहीं मानीं तो निर्णायक होगी जंग, डोनाल्ड ट्रंप रहें तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने AI को सुपीरियर इंटेलिजेंस भी बताया

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भविष्य में देश की GDP का 25% हिस्सा AI से ही होगा. चीन जापान समेत कई देशों से अमेरिका बहुत आगे है और हमेशा आगे ही रहेगा. हालांकि लोग चाहते हैं कि AI या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गलत जानकारियां देता है और यह खतरा साबित हो सकता है. लेकिन अगर AI को हम सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस, सुप्रीम इंटेलिजेंस (SI) कहेंगे तो बेहतर होगा, क्योंकि वाकई AI ऐसा है और हाईटेक वर्ल्ड का भविष्य है तो लोग अब खुद तय करेंगे कि वे AI को क्या नाम देना चाहेंगे और इसके इस्तेमाल को लेकर कैसे-कैसे सपने देखते हैं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola