हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ

अमेरिका अब भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ नहीं लगाएगा, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत 5 देशों को रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने की छूट दे दी है. उन्होंने ग्राहम एक्ट के तहत टैरिफ से छूट देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए टैरिफ न लगाने का फैसला किया.

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला बदल दिया है. (Credit-ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 प्रतिशत टैरिफ को लेकर एक ऐलान किया है. उन्होंने भारत समेत 5 देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट दे दी है. यानी रूस से तेल और गैस खरीदने पर इन देशों पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ नहीं लगाने का फैसला ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ के तहत लिया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान रूस से तेल और गैस खरीद सकते हैं. रूस के साथ अपना आर्थिक और ऊर्जा सहयोग बढ़ा सकते हैं, इसके लिए अमेरिका टैरिफ नहीं लगाएगा.

ट्रंप ने टैरिफ नहीं लगाने का फैसला क्यों लिया?

बता दें कि रूस के प्रति अमेरिका ने नरम रुख अपनाया हुआ और हाल ही राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार ने रूस की पुतिन सरकार के साथ डीजल को लेकर समझौता किया है. इस बीच रूस के प्रति और नरमी दिखाते हुए उन्होंने रूसी तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर टैरिफ नहीं लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय हित में टैरिफ न लगाने का फैसला किया है और इससे संबंधित एक लेटर कांग्रेस को सौंप दिया है. ग्राहम एक्ट की धारा 115 के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और टैरिफ लागू करने की छूट दे रहा हूं और ऐसा करने से अमेरिका की जनता का फायदा होगा.

ग्राहम एक्ट के तहत लगाना था 100% टैरिफ

बता दें कि 19 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर किए थे. इस कानून के तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था. इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी, अजरबैजान शामिल थे. अगस्त 2026 में बिल को अमेरिकी सीनेट में 86-11 वोटों के अनुपात से पास किया था, लेकिन अब ट्रंप ने इसी एक्ट की धारा 115 के तहत टैरिफ से छूट देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और अपने सबसे अच्छे दोस्त और मजबूत बिजनेस पार्टनर भारत को फायदा पहुंचाया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola