हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजा-हमास को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, 'बोर्ड ऑफ पीस' ने किया ऐतिहासिक समझौता, जानें क्या भूमिका निभाएगा इजरायल?

Israel Hamas Peace Deal: अमेरिक को बोर्ड ऑफ पीस ने इजरायल और हमास के बीच गाजा को लेकर एक नया शांति समझौता कराया है. हमास पूरी तरह से हथियार डालेगा और इजरायली सेना भी गाजा को छोड़कर चली जाएगी. गाजा पर पहले की तरह फिलीस्तीन की सरकार राज करेगी.

विज्ञापन
Credit- X

मिडिल ईस्ट से गाजा को लेकर बड़ी खबर आई है. अमेरिका के बोर्ड ऑफ पीस की मध्यस्थता में इजरायल और हमास ने एक शांति समझौता किया है, जिसके अनुसार हमास और अन्य आतंकी संगठन पूरी तरह हथियार डालेंगे. हमास ने पूर्ण निरस्त्रीकरण पर सहमति जताई है. वहीं इजरायल की सेना गाजा से वापस चली जाएगी और गाजा का प्रशासन भी पहले की तरह फिलिस्तीन की सरकार के हाथों में होगा. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) फिलिस्तीनी की नई सरकार के साथ मिलकर पुलिस-सेना के सहयोग से गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा.

‘आप साउथ एशिया के सेवियर हैं…’, गाजा शांति बैठक में शहबाज शरीफ ने क्यों किया ट्रंप का गुणगान?

गाजा अब आतंकियों का अड्डा नहीं बनेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि शांति बोर्ड ने गाजा में हमास और अन्य आतंकी संगठनों के पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए ऐतिहासिक समझौता किया है, जो गाजा में शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. समझौते के तहत गाजा में फिलिस्तीन की नई सरकार गाजा में शांति स्थापना के पीस बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी. इजरायल को भी सिक्योरिटी मिलेगी, क्योंकि समझौते के तहत अब गाजा का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों और आतंकियों के अड्डे के रूप में नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

समझौता अलग-अलग चरणों में लागू होगा

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि गाजा के लिए बनाई गई 20 पॉइंट वाली योजना को लागू करने में नया समझौता मील का पत्थर साबित होगा. नए समझौते को अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा. पहले हमास का निरस्त्रीकरण होगा और फिर इजरायल की सेना वापसी करेगी. इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) और फिलिस्तीन की नई सरकार गाजा को उसके निवासियों और पड़ोसियों के लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी संभालेगा. क्योंकि हिंसक युद्ध, मानवीय जीवन को गंभीर संकट, बंधकों के साथ हुई क्रूरता के कारण गाजा दहशतभरा शहर बन गया है.

‘अंधेरी सुरंग में भयानक डरावनी आवाजें, भूखे-प्यासे तड़पे’, पढ़ें हमास की कैद से छूटे 20 कैदियों की आपबीती

विज्ञापन

ट्रंप ने मध्यस्थ देशों का भी आभार जताया

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में मध्यस्थ देशों मिस्र, कतर और तुर्की का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मध्यस्थ देशों के प्रयास से ही अमेरिका की टीम की मेहनत ने इस ऐतिहासिक समझौते को संभव बनाया है. इजरायल और हमास में छिड़ी जंग ने गाजा को खतरनाक बनाया, लेकिन बोर्ड ऑफ पीस ने उस खतरे को न सिर्फ खत्म किया, बल्कि उसे फिर से उभरने नहीं दिया. गाजा को अब फिलिस्तीन की नई सरकार फिर से बसाएगी और पूरी दुनिया के लिए इसे टूरिस्ट सिटी बनाएगी. इस अद्भुत उपलब्धि के लिए सभी को बधाई, टीम वर्क के बिना यह कभी हासिल नहीं होती.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola