---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘मैंने पिछले 6 महीनों में 5 युद्ध रोके’, ट्रंप बोले- पुतिन से नहीं बनी बात तो गंभीर होंगे परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडेन की देन है। अगर वह राष्ट्रपति होते तो दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं होता। लेकिन जो है, सो है। मैं इसे ठीक करने आया हूं।

---विज्ञापन---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात होनी है। इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। साथ ही एक बार फिर 5 युद्ध रोके जाने का भी जिक्र किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन से मुलाकात का पहला रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाशना है। उनका कहना है कि अगर पुतिन युद्ध को रोकने में आनाकानी करते हुए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर रूस-यूक्रेन में कभी युद्ध नहीं होता। यह बाइडेन की देन है। उन्होंने ही हमें इस स्थिति में डाला है। अगर वह राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू नहीं होता। लेकिन जो है, सो है। मैं इसे ठीक करने आया हूं। अगर हम बहुत से लोगों की जान बचा सकें, तो यह बहुत बड़ी बात होगी। ट्रंप ने कहा कि हम युद्ध रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पूरी दुनिया को पता है, मैंने पिछले छह महीनों में 5 युद्ध रोके हैं। रूस और यूक्रेन का युद्ध भी रुकवाने की कोशिश की जा रही है। आशा है कि पुतिन उनकी बात मान लेंगे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रूसी तेल का निर्यात रुका तो दुनिया की बिगड़ जाएगी अर्थव्यवस्था, भारत के लिए कितना नुकसानदायक?

परिणाम सकारात्मक होने पर पुतिन और जेलेंस्की की होगी मुलाकात

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच अपनी मौजूदगी में दूसरी मुलाकात कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहली मुलाकात के सकारात्मक परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुतिन उनकी बात मान लेंगे और युद्ध रोकने के लिए जेलेंस्की के साथ बैठक करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘युद्धविराम के लिए रूस ने डोनेट्स्क खाली करने की रखी शर्त’, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा

ईरान का परमाणु कार्यक्रम किया नेस्तनाबूद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से नष्ट किया है। क्योंकि भविष्य में ईरान परमाणु बम का गलत उपयोग कर सकता था। पहले ईरान को बात करके समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं बनने पर एक्शन लेना पड़ा। ईरान और इजरायल का युद्ध भी उनकी पहल के बाद खत्म हुआ था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने 90 दिनों के लिए क्यों बढ़ाई चीन पर टैरिफ की सीमा? डेडलाइन बढ़ाना मजबूरी या जरूरी

First published on: Aug 13, 2025 11:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola