हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'खून का बदला खून से लेंगे', ईरान में दीवारों पर लगे खौफनाक होर्डिंग, ताबूत में दिखाया डोनाल्ड ट्रंप का पूरा परिवार

Middle East War: ईरान ने ट्रंप से बदला लेने का प्रण लिया है, जिसका सबूत भी वह दे रहा है. पहले अली खामेनेई के जनाते में नारे लगे कि ट्रंप वी विल किल यू और अब तेहरान की दीवारों से ट्रंप और उसके परिवार से खून का बदला खून से लेने के पोस्टर और होर्डिंग चस्पा किए गए हैं.

विज्ञापन
तेहरान में दीवारों पर ट्रंप विरोधी पोस्टर और होर्डिंग लगे हुए हैं.

मीडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग चरम पर पहुंच गई है. दोनों देश एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए हैं. पिछले 8 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. लगातार 8वीं रात अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और पलटवार करते हुए ईरान ने अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को तबाह किया. अब ईरान से एक नई खबर आई है कि राजधानी तेहरान में सड़कों पर पोस्टर, बिलबोर्ड और होर्डिंग लगे हैं, जिनमें खून का बदला खून से लेने का संदेश दिया गया है.

खोमेनेई की मौत का बदला लेने की खुली धमकी

बता दें कि ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं, जिनमें राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया और उनके 5 बच्चों को ताबूत में दिखाया गया है. परिवार के सातों लोगों की फोटो के नीचे अमेरिका के झंडे से ढके ताबूत नजर आएंगे. होर्डिंग पर ही एक सदेश लिखा है कि खून का बदला खून, खामेनेई की मौत का बदला ट्रंप के परिवार का खून बहाकर लेने की खुली धमकी दी गई है. यह होर्डिंग सरकार समर्थित है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहस छेड़ दी है कि क्या कोई सरकार ऐसा कर सकती है?

होर्डिंग पर दोनों देशों की आधिकारिक प्रतिक्रिया

हालांकि, होर्डिंग को लेकर ईरान की सरकार ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं, अमेरिका ने भी इस होर्डिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया इन होर्डिंग वाले वीडियो से भरा पड़ा है. होर्डिंग को अमेरिका और इजरायल के हमलों और अली खामेनेई की मौत का जवाब कहा जा रहहा है. होर्डिंग में व्हाइट हाउस के बैकग्राउंड के साथ डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूरे परिवार को सीधे जान से मारने और बदला लेने की अब तक की सबसे बड़ी सीधी और आक्रामक चेतावनी है.

विज्ञापन

तेहरान में आक्रामक संदेशों वाले हजारों पोस्टर

बता दें कि तेहरान में ट्रंप से बदला लेने का संदेश देते हजारों पोस्टर दीवारों पर चस्पा हैं. इन पोस्टरों में ट्रंप के खिलाफ तीखे संदेश और नारे लिखे हैं. एक पोस्टर में ट्रंप को काले रंग के खुले ताबूत के अंदर लेटा दिखाया गया है और कैप्शन लिखा है कि हम ट्रंप को मार डालेंगे. एक पोस्टर में ट्रंप को बंदूक की क्रॉसहेयर (निशाने) में दिखाया गया. हाल ही में 71 साल की उम्र में दम तोड़ने वाले रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम के नीचे लिखा है कि अब अगला कौन? अब किसका नंबर होगा?

मिडिल ईस्ट की जंग में 16 अमेरिकी सैनिकों की मौत, आर-पार की लड़ाई के मूड में ईरान, जानें क्या है ट्रंप का प्लान?

विज्ञापन

ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का इनपुट मिला

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने का इनपुट मिला है. इजरायल की खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप की हत्या करने की साजिश रची है. ट्रंप के लिए किलिंग प्लान बन चुका है, बस उसे अमल में लाना बाकी है. वहीं ट्रंप ने भी अपनी सेना को संदेश दे दिया है कि अगर ईरान उनकी हत्या कर देता है तो ईरान में तबाही मचा दी जाए और धरती से ईरान का नामेनिशां ही मिट दिया जाए. ईरान सुलेमानी और खोमेनई का बदला ट्रंप से लेना चाहता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola