China-America Relationship: डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों और नीतियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दक्षिण एशिया मामलों के जानकार माइकल कुंगेलमैन ने बताया कि ट्रंप के बयान अप्रत्याशित होते हैं। वह आज क्या कहते हैं और जो कल कहेंगे वह अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, कुगेलमैन उनके बारे में कहते हैं कि वे यू टर्न ले लेते हैं। मगर वह चीन की नीतियों से परेशान है।
ट्रंप की नीति अस्पष्ट
कुगेलमैन ने ANI से बात करते हुए बताया है कि ट्रंप की विदेश नीति खासकर भारत और चीन को लेकर काफी अस्पष्ट और अस्थिर नजर आती है। कभी वे चीन को अमेरिका का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी बताते हैं, तो कभी बातचीत और समझौते की संभावना पर जोर देते हैं। इसी तरह भारत को लेकर भी उनके बयान बदलते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका ने भारत को खो दिया जबकि कुछ ही समय बाद पीएम नरेंद्र मोदी को अपना ग्रेट फ्रेंड भी कहा।
चीन को हो रहा फायदा
एक्सपर्ट का मानना है कि राष्ट्रपति कि इस तरह की अस्थिरता से सबसे ज्यादा फायदा चीन को हो रहा है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति सार्वजनिक मंचों पर भारत पर संदेह जताते हैं, तो यह चीन के लिए कूटनीतिक तौर पर फायदेमंद साबित होता है। चीन लंबे समय से अपनी नई विश्व व्यवस्था बनाने की कोशिश में है और अमेरिका की डगमगाती नीति उनके पक्ष को मजबूत कर सकती है।
भारत-चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं
वहीं, दूसरी ओर भारत और चीन ने ट्रंप के इन बयानों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की लगातार बदलती रणनीति वैश्विक राजनीति को और अनिश्चित बना रही है। इससे न केवल अमेरिका की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं बल्कि दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।
कुगेलमैन ने ट्रंप के रूस से शत्रुता करने वाले रूख पर भी बड़ी बाच कही हैं। वे कहते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर वे लड़ाई रुकवाने के लिए आह्वान कर रहे थे तो उस पर अमल भी करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें- ‘अमेरिकी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे’, Google पर 3.5 बिलियन डॉलर जुर्माना लगाए जाने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines