भारत के 50% टैरिफ पर बड़ा अपडेट, US सीनेट के 3 सदस्यों का प्रस्ताव, बोले- खत्म करो टैक्स, मजबूत होंगे संबंध

Donald Trump Tariffs: भारत पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को अवैध कहा गया है. अमेरिका और भारत के संबंधों के लिए हानिकारक बताया गया है. अमेरिकी श्रमिकों के लिए हानिकारक और उपभोक्ता लागत को बढ़ाने वाला बताया गया है, इसलिए अमेरिकी सीनेट के 3 सदस्यों ने भारत पर लगे टैरिफ को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है.

Donald Trump Spoke With PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो सकता है. इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने एक प्रस्ताव पेश किया है. राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा घोषित नेशनल इमरजेंसी को खत्म करने के उद्देश्य से भी यह प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसके तहत भारत से आयात पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को अवैध और अमेरिका के श्रमिकों, उपभोक्ताओं और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ कैरोलिना की अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर

बता दें कि प्रस्ताव डेबोरा रॉस, मार्क वेसी और राजा कृष्णमूर्ति ने पेश किया है, जिसमें भारत पर लगे अतिरिक्ति 25 प्रतिशत टैरिफ को खत्म करने की मांग की गई है. कांग्रेस वुमन डेबोरा रॉस कहती हैं कि व्यापार, निवेश और भारतीय अमेरिकी समुदाय के कारण नॉर्थ कैरोलिना की अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर करती है. भारतीय कंपनियों ने राज्य में एक अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया हुआ है, जिससे हजारों नौकरियां पैदा हुई हैं. वहीं सालाना कई मिलियन डॉलर का सामान भारत को निर्यात किया जाता है.

टैरिफ खत्म होने से मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

कांग्रेसी मार्क वेसी ने कहा कि भारत अमेरिका का सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदार है, लेकिन टैरिफ इन संबंधों को खराब करने पर तुला है. टैरिफ नुकसानदायक हैं और सप्लाई चेन को बाधित करते हैं. अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिन्हें भारतीय निवेश के कारण रोजगार मिला हुआ है. वहीं टैरिफ से अमेरिका के उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ती है, जिससे उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है. टैरिफ खत्म होने से अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

भारत के साथ संबंध मजबूत बनाने की कोशिश

बता दें कि कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों द्वारा दिया गया प्रस्ताव भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को फिर से स्थापित करके मजबूत बनाने के प्रयास का हिस्सा है. अक्टूबर महीने में भी रॉस, वीसे और कृष्णमूर्ति ने कांग्रेसी रो खन्ना और कांग्रेस के 19 अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपति ट्रंप से आग्रह किया था कि वे अपनी टैरिफ नीतियों को पलट दें और भारत के साथ संबंधों को मेंटेन करें. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के आयात पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. कुछ दिन बाद रूस से तेल व्यापार के कारण इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि की थी. अब भारत को अमेरिका को 50 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ