US Strikes Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों ने वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी बीवी समेत पकड़ लिया है. यह दावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘अमेरिका ने वेनेजुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक हमला किया है. मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है. यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन के सहयोग से किया गया था. इस बारे में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. सुबह 11 बजे, मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.’
धमाकों से दहली राजधानी काराकास
शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी कारकास में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं. कई जगहों पर धुएं के गुबार और आग उठती दिखी. धमाकों के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट कारकास के मुख्य सैन्य अड्डे ‘फोर्टुना’ के आसपास हुए हैं. इस इलाके में सिलसिलेवार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया.
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में कम से कम सात धमाके हुए हैं और साथ ही दावा किया है कि कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों की आवाजें सुनाई दी है. बताया जा रहा है कि धमाकों की आवाज सुनने के बाद वहां रहने वाले लोग घरों से बाहर गलियों में आ गए. पूरे शहर में भगदड़ का माहौल हो गया है. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. जिनमें दिख रहा है कि आसमान में कई प्लेन उड़ रहे हैं और कई जगह धुआं निकलते हुए दिख रहा है.
वेनेजुएला सरकार ने एक बयान जारी कर सैन्य हमले की निंदा की है. अमेरिका को हमले के लिए दोषी ठहराते हुए मादुरो सरकार ने कहा है कि यह हमला वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जे के मकसद से किया गया है. मादुरो सरकार के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के लिए रक्षा योजनाएं सक्रिय कर दी गई हैं. साथ ही जनता से सड़कों पर उतरने को कहा गया है. वेनेजुएला ने ट्रंप को साम्राज्यवादी मंशा का दोषी ठहराया और कहा कि उनका मकसद सत्ता परिवर्तन करना है.
क्या है दोनों देशों में विवाद?
वेनेजुएला और अमेरिका के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. इस तनाव के पीछे भू-राजनीतिक वर्चस्व, प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा और बदलती जियोपॉलिटिक्स है. अमेरिका ने मादुरो की सरकार पर ‘नार्को-टेररिज्म’ का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही मादुरो के सिर पर करोड़ों डॉलर का इनाम रखा है. पिछले साल अक्टूबर में, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर काम करने का अधिकार दिया है ताकि देश के गैर-कानूनी ड्रग व्यापार पर रोक लगाई जा सके और अवैध प्रवासियों के आने-जाने को रोका जा सके.
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
3 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
3 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
5 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
7 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
9 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
9 hrs agoLIVE: लोकतंत्र तभी बचेगा, जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव
11 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
12 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
21 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines