हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भूख मिटाने के लिए मालिक को ही खा गए कुत्ते! 1 हफ्ते से घर में थे बंद; जानें पूरा मामला

Dogs Ate Their Owner’s Body : एक हफ्ते से बिना कुछ खाने के घर के अंदर बंद कुत्तों ने आखिरकार अपनी भूख मिटाने के लिए अपने मालिक को ही खाना शुरू कर दिया। एक हफ्ते बाद इन कुत्तों को रेस्क्यू कराया गया है। पढ़िए पूरा मामला।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

कल्पना करिए कि आप किसी घर में बंद हो जाएं। न आपके पास खाने के लिए कुछ हो और न ही बाहर निकलने का रास्ता। तो ऐसे में आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है जब भूख अपने चरम पर पह पहुंचेगी तो इंसान ऐसी स्थिति में कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएगा। जब इंसानों में ऐसी स्थिति बन जाती है तो जानवरों का क्या कहें। दरअसल, बैंकॉक में कुछ कुत्ते एक घर में बंद थे। करीब एक सप्ताह तक घर में बंद इन 2 दर्जन से ज्यादा कुत्तों को हाल ही में रेस्क्यू कराया गया। पुलिस को पता चला कि जब एक हफ्ते तक इन कुत्तों को कुछ खाने को नहीं मिला तो वह अपने मालिक को ही खाने लगे थे।

दरअसल, 2 दर्जन से अधिक पालतू कुत्ते रखने वाले इस शख्स की घर के अंदर मौत हो गई थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए कुत्ते अंदर ही फंस गए। इस शख्स की पहचान अट्टापोल चैरोएपिथक (62) के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी मौत डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी मेडिकल समस्याओं की वजह से हो गई थी। इसके बाद 1 हफ्ते तक कुत्ते घर के अंदर ही फंसे रहे। अट्टापोल रोज अपनी कार से लोकल मार्केट जाया करते थे। लेकिन जब कई दिनों तक उनकी कार अपनी जगह पर ही खड़ी रही तो उनके पड़ोसी को शक हुआ और उसने यह जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस जब तहकीकात करने पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरअसल, कुत्तों को एक हफ्ते तक कुछ भी खाने को नहीं मिला था। ऐसे में भूख मिटाने के लिए उन्होंने अपने मालिक की डेड बॉडी को ही खाना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने एक एनिमल रेस्क्यू ग्रुप से संपर्क किया जिसने कुत्तों को वहां से रेस्क्यू कराया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस ग्रुप ने 28 कुत्तों को रेस्क्यू किया है। हालांकि, इस दौरान 2 कुत्तों की भी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जिंदा बचे कुत्तों ने अपने मालिक का बायां पैर खाकर सर्वाइव किया। अब इन कुत्तों के लिए नया घर ढूंढा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सड़कों पर रेट कार्ड के साथ ‘प्यार’ बेच रहीं लड़कियां

ये भी पढ़ें: ईरान ने क्यों खाई इजराइल को खत्म करने की कसम

ये भी पढ़ें: भारी-भरकम Aircraft Carriers की रफ्तार कितनी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें