इस रहस्यमयी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं कुत्ते! आखिर क्या है रहस्य?

दुनिया में एक ऐसा अजीब पुल है जहां से कुत्ते कूदकर जान दे देते हैं। हर साल कई कुत्ते यहां आकर कूद जाते हैं, लेकिन इसका कारण किसी को समझ नहीं आता। ऐसा क्या है इस पुल में जो कुत्तों को अपनी ओर खींचता है? आखिर इसका रहस्य क्या है?

Dog Suicide Bridge

Dog Suicide Bridge

इंसानों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं तो आपने कई बार सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी कुत्तों के आत्महत्या करने की बात सुनी है? सुनने में यह बहुत अजीब लगता है कि भला कुत्ते आत्महत्या कैसे कर सकते हैं? लेकिन यह बात एकदम सच है। स्कॉटलैंड के डम्बार्टन के नजदीक ओवरटॉन नाम का एक ब्रिज है जो कुत्तों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर आकर्षित करता है। 1960 से लेकर अब तक इस ब्रिज से कूदकर करीब 600 कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं। आखिर ऐसा क्या रहस्य है पत्थर के इस ब्रिज में जो इन कुत्तों को जान देने पर मजबूर कर देता है।

विज्ञापन

Dog Suicide Bridge

विज्ञापन

बिना किसी वजह कूद जाते थे

ओवरटॉन ब्रिज 1895 में बनाया गया था और 1950 से 1960 के दशक में पहली बार कुत्तों की आत्महत्या को लेकर इसे नोटिस किया गया। इस रहस्यमयी ब्रिज से कुत्ते बिना किसी वजह के अचानक कूद जाते थे और 50 फीट की ऊंचाई से गिरने पर उनकी मौत हो जाती थी। कुछ घटनाओं में ब्रिज से एक बार गिरने के बाद भी अगर कुत्ता किसी तरह बच जाता तो वह दोबारा ब्रिज से कूदकर जान दे देता।

Dog Suicide Bridge

विज्ञापन

एक खास स्पॉट से सुसाइड

कुत्तों के लगातार सुसाइड करने की वजह से पुल का नाम डॉग सुसाइड ब्रिज रख दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि जितने भी कुत्तों ने आत्महत्या की, वे सभी रहस्यमयी थीं। क्योंकि ये आत्महत्याएं ओवरटॉन ब्रिज के एक ही तरफ से और एक खास स्पॉट से की गईं थीं।

Dog Suicide Bridge

विज्ञापन

ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया!

ब्रिज को लेकर तरह-तरह के किस्से-कहानियां हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया है। यहां के लोगों के अनुसार 1994 में केविन नाम के एक व्यक्ति ने अपने छोटे बच्चे को इस ब्रिज से नीचे फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। केविन को जब गिरफ्तार कर उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो केविन ने बताया कि वह बच्चा एंटीक्राइस्ट यानी शैतान है। कुछ ही महीने बाद केविन ने भी उसी ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Dog Suicide Bridge

विज्ञापन

खास स्मैल की वजह से कूदते हैं कुत्ते

साल 2010 में एनीमल बिहेवियर एक्सपर्ट ने इन घटनाओं की जांच की। जांच के बाद उन्होंने इस संभावना से साफ इनकार किया कि जानवर जानबूझकर खुदकुशी कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कुत्तों के ब्रिज से छलांग लगाने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि मौत से पहले इस ब्रिज पर आने वाले कुत्तों के छलांग लगाने की वजह खास किस्म की स्मैल है। यह स्मैल ऊदविलाब की है जो कुत्तों को अपनी और आकर्षित करती है जिसके कारण कुत्ते मजबूर होकर आत्महत्या कर लेते हैं।

खुले मौसम में ऐसी घटनाएं ज्यादा

अब बात उठती है कि ऊदविलाब तो पूरे स्कॉटलैंड में थे तो फिर इस ब्रिज से ही कुत्ते क्यों अपनी जान दे देते हैं। जांच में यह भी पाया गया कि धूप के समय और खुले मौसम में ऐसी घटनाएं ज्यादातर होती हैं। ऐसे मौसम में वहां फैलने वाली गंध ज्यादा तेज होती है। जिसे सूंघने के बाद कुत्ते आत्महत्या के लिए उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ