फैंस को सरप्राइज देने वाली शहजादी शेखा महरा कौन? पति से अलग होने का कर चुकीं ऐलान

Sheikha Mahra Divorce Perfume: दुबई की शहजादी शेखा माहरा ने हाल ही में अपने पति से अलग होने की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें कांच की एक टूटी बोतल दिखाई थी। अभी उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है।

Divorce perfume

Sheikha Mahra Divorce Perfume: दुबई के बादशाह मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है। इसके बाद माहिरा अब अपना नया परफ्यूम लॉन्च करने जा रही हैं। ये परफ्यूम खास इसलिए है क्योंकि इसको उन्होंने ‘डिवोर्स’ नाम दिया है। आपको बता दें कि माहिरा ने इस ब्रेंड का टीजर शेयर किया है। जल्द ही वो इसको मार्किट में लाने की तैयारी में हैं।

‘डिवोर्स’ का टीजर

दुबई की राजकुमारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कई वीडियो आपने देखी होंगी। इन दिनों शहजादी अपेन पति से अलग होने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने तलाक की खबर लोगों के साथ शेयर की थी। अभी उनकी नई पोसिट काफी वायरल हो रही है। 30 साल की शेखा माहरा ने अपने अंदाज को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं लेकिन अभी वो एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने नए परफ्यूम को लॉन्च करने का ऐलान किया है जिसका टीजर शेयर किया गया है। ब्रांड महरा एम1 के तहत वो ‘डिवोर्स’ नाम का परफ्यूम लाने वाली हैं।

कर चुकी हैं तलाक का ऐलान

दुबई की राजकुमारी ने अपने तलाक का ऐलान सार्वजनिक तौर पर किया था। अपने पति से अलग होने के बारे में उन्होंने एक पोस्ट लिखी जिसमें लिखा ‘प्रिय पति, चूंकि आप अन्य साथियों में व्यस्त हैं, इसलिए मैं अपने तलाक की घोषणा करती हूँ। मैं तुम्हें तलाक देती हूं, मैं तुम्हें तलाक देती हूं, और मैं तुम्हें तलाक देती हूं। अपना ध्यान रखना, आपकी पूर्व पत्नी। दुबई की राजकुमारी ने ये पोस्ट जुलाई 2024 में इंस्टाग्राम पर की थी। इसी के बाद उन्होंने ये नया परफ्यूम लाने का ऐलान किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @mahraxm1

कौन हैं शहजादी के पति?

शेखा माहरा ने पिछले साल मई में एक अमीराती व्यवसायी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी। सोशल मीडिया पर तीन तलाक के माध्यम से अपने पति को तलाक देने के उनके फैसले ने दुनियाभर में उनका चर्चा हुई। दो महीने पहले ही उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया है।

कौन हैं शेखा माहरा?

शेखा माहरा का परफ्यूम का काफी बडा़ बिजनेस है। शेखा महरा शेख राशिद अल मकतूम के 26 बच्चों में से एक हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक हैं। शेखा महरा जो ग्रिगोरकोस की बेटी हैं, जो ग्रीस से हैं। ग्रिगोराकोस और शेख राशिद अल मकतूम भी अलग हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ