नेपाल में सांप्रदायिक तनाव, शांति मार्च निकाल रहे हिंदूओं पर बरसाएं पत्थर, यूपी में अलर्ट

Dispute over Beef In Nepal Stones Pelted Hindus

Dispute over Beef In Nepal Stones Pelted Hindus

Dispute over Beef In Nepal Stones Pelted Hindus: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। उत्तरप्रदेश से सटे नेपालगंज में बीफ विवाद को लेकर 3 अक्टूबर को भड़की सांप्रदायिक हिंसा अब हिंदूओं पर कहर ढहा रही है। दोनों पक्षों में पहले जमकर पत्थरबाजी हुई इसके बाद आगजनी भी हुई। प्रशासन तनाव को देखते हुए भारत से लगे इस सीमावर्ती शहर में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया है।

विज्ञापन

यूपी में अलर्ट जारी

हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक समुदाय विशेष के लोग हिंदूओं पर पत्थरबाजी कर रहे है। हिंदू हाथों में भगवा लेकर इधर-उधर भाग रहे हैं। शहर के कई इलाकों में आगजनी भी हुई। कई जगहों पर पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए कई राउंड फायरिंग की। घटना को देखते उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

हिंदूओं ने निकाला शांति मार्च

बता दें कि नेपालगंज में 3 अक्टूबर से हिंसा की घटनाएं हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार किसी युवक ने सोशल मीडिया पर इस्लाम के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद समुदाय विशेष नाराज हो गया। इसके कारण जगह-जगह आगजनी और पत्थरबाजी की खबरें सामने आई। इसके जवाब में मंगलवार को हिंदूओं ने हजारों की संख्या में सड़क पर उतरकर शांति मार्च निकाला। इस दौरान शांति जुलूस निकाल रहे हिंदूओं पर समुदाय विशेष के युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

अब तक 1500 नेपाली वतन लौटे

पत्थरबाजी की घटना में 5 पुलिस वालों समेत 22 लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने नेपालगंज में मंगलवार दोपहर 1 बजे से अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया। वहीं बांके के जिला अधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू को सख्त कर दिया गया है। जमुनहा से नेपाल आने वाले भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेपाली जो भारत में कामकाज की वजह से जाते हैं। अब हिंसा की घटनाओं के बाद फिर से नेपाल लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक भारत से 1500 नेपाली अपने वतन लौट चुके हैं। वहीं प्रशासन ने भी कोई धार्मिक उन्माद फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर शेयर करने से मना किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ