अमेरिका में डायनासोर की नीलामी ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, अरबपति ने 3.73 अरब रुपये में खरीदा

Stegosaurus Skeleton: अमरीकी अरबपति केन ग्रिफिन ने डायनासोर का सबसे बड़ा कंकाल खरीद लिया है। जानकारी के अनुसार इस कंकाल की ऊंचाई 11 फीट और लंबाई 27 फीट है। इस कंकाल को मई 2022 में जीवाश्म विज्ञानी जेसन कूपर ने खोजा था।

Dinosaur Auction in America

इस कंकाल की हुई नीलामी

Dinosaur Auction in America: अरबपति निवेशक केन ग्रिफिन ने 44.6 मिलियन डाॅलर में डायनासोर का कंकाल खरीदा है। ऐसे में उन्होंने ऐसा करके अब तक की गई नीलामी के रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। न्यूयाॅर्क पोस्ट के अनुसार ग्रिफिन ने बुधवार को सोथबी में सबसे बड़ा स्टेगोसाॅरस कंकाल खरीदा। ऐसे में यह नीलामी में बेचा गया अब तक सबसे मूल्यवान जीवाश्म बन गया है।

जानकारी के अनुसार डायनासोर के इस कंकाल को मई 2022 में जीवाश्म विज्ञानी जेसन कूपर द्वारा कोलोराडो में खुदाई करके निकाला गया था। स्टेगोसाॅरस अब तक का सबसे बड़ा खोजा गया डायनासोर का कंकाल था। जिसकी ऊंचाई 11 फीट और लंबाई 27 फीट है। इसमें 319 हड्डियाें में से 254 अभी भी ठीक है।

6 मिलियन डाॅलर थी शुरुआती कीमत

अमेरिकी अरबपति ग्रिफिन ने 15 मिनट चली नीलामी में 6 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर यह कंकाल हासिल किया है। कंकाल की शुरुआती कीमत 6 मिलियन डाॅलर आंकी गई थी। नीलामी के बाद सोथबी के सांइस एंड कल्चर प्रमुख कैसंड्रा हैटन ने कहा कि यह नीलामी में बिकने वाला अब तक का सबसे मूल्यावान जीवाश्म बन गया है। इस नीलामी के लिए कई साल लग गए हर मोड़ पर हमने जेसन कूपर के साथ मिलकर काम किया।

रिपब्लिकन पार्टी को चंदा देते हैं ग्रिफिन

फोर्ब्स के अनुसार ग्रिफिन रिपब्लिकन पार्टी के दानकर्ता हैं। उनकी कुल संपत्ति 37.8 बिलियन डाॅलर है। सीबीएस न्यूज के अनुसार नीलामी के बाद ग्रिफिन ने कहा कि एपेक्स का जन्म अमेरिका में हुआ था और वह अमेरिका में ही रहेगा। 2017 में ग्रिफिन ने शिकागो के फील्ड म्यूजियम को अब तक खोजे गए सबसे बड़े टायरानोसाॅरस रेक्स कंकाल को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी के लिए 16.5 डाॅलर का दान दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ