Digital Strike on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर जो डिजिटल स्ट्राइक हुई थी, वह जारी रहेगी। सोशल नेटवर्किंग साइट X पर सभी पाकिस्तानी हैंडल ब्लॉक हैं। यूट्यूब अकाउंट्स भी ब्लॉक हैं। हालांकि भारत सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के सूत्रों से जानकारी हाथ लगी है कि पाकिस्तान के सभी X और यूट्यूब अकाउंट ब्लॉक हैं। अगर लोग X, यूट्यूब या मेटा पर पाकिस्तान के कुछ अकाउंट देख पा रहे हैं तो वे कुछ घंटों में एक्सेस करने लायक नहीं रहेंगे। कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अनब्लॉक करना पड़ा था, लेकिन अब ठीक कर दिया गया है। अब कोई X और यूट्यूब अकाउंट नजर नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें:5 जुलाई को ‘महाभूकंप’ के लिए जापान कितना तैयार? सुनामी आने और 300000 मौतों की है भविष्यवाणी
आई थी अकाउंट अनब्लॉक होने की खबर?
बता दें कि बीते दिन मीडिया में खबरें आई थीं कि पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स फिर से एक्टिव हो गए हैं। 3 महीने पहले इन्हें भारत में ब्लॉक किया गया था, लेकिन अब फिर से नजर आने लगे हैं। बीते दिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, बासित अली, राशिद लतीफ के यूट्यूब चैनल एक्टिव दिख रहे थे। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट भी एक्टिव थे। मंगलवार को कई यूजर्स उनके प्रोफाइल देख रहे थे, लेकिन मंत्रालय की ओर से इसे टेक्निकल प्रॉब्लम बताया गया है। साथ ही अकाउंट्स ब्लॉक होने और ब्लॉक किए जाने की बात कही गई है। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन मंत्रायल के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान अकाउंट्स बंद हैं और अभी बंद ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें:रोड एक्सीडेंट पर सुप्रीम कोर्ट के 2 बड़े फैसले, शादीशुदा बच्चे भी होंगे मुआवजे के हकदार
पहलगाम हमले के बाद किए गए थे ब्लॉक
बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों ने जान गंवाई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक की थी। मोदी सरकार ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। 28 अप्रैल को 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित कर दिए थे। गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध की सिफारिश की गई थी। जो 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित हुए थे, उनमें डॉन न्यूज TV, इरशाद भट्टी, समा TV, ARY न्यूज, BOL न्यूज, राफ्टर TV, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट, GNN, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज HD, रजी नामा शामिल थे।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
8 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
11 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
13 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines