इस्लामाबाद में जहां करवाई ईरान-US की वार्ता, उस होटल का पाक सरकार ने नहीं चुकाया बिल?

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जिस होटल में ईरान शांति वार्ता हुई थी. उस होटल के बिल का क्या हुआ? ये सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं बल्कि ये सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ रिपोर्ट में तो ये भी कहा जा रहा है कि इस होटल का बिल पाकिस्तान सरकार ने नहीं चुकाया है. दरअसल, चर्चाएं इस बात की है कि होटल के मालिक ने पूरे 5 दिन का होटल का किराया माफ कर दिया है और पाकिस्तान सरकार से इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया है.

serena hotel islamabad

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जिस होटल में ईरान शांति वार्ता हुई थी. उस होटल के बिल का क्या हुआ? ये सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं बल्कि ये सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ रिपोर्ट में तो ये भी कहा जा रहा है कि इस होटल का बिल पाकिस्तान सरकार ने नहीं चुकाया है. दरअसल, चर्चाएं इस बात की है कि होटल के मालिक ने पूरे 5 दिन का होटल का किराया माफ कर दिया है और पाकिस्तान सरकार से इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया है.

विज्ञापन

इस्लामाबाद का सेरेना होटल पाकिस्तान की राजधानी में एक लग्जरी होटल है, जो इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है. यह बेहद सुरक्षित माना जाता है और अक्सर हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग्स, सम्मेलनों और विदेशी मेहमानों के लिए चुना जाता है. होटल में करीब 387 कमरे, ग्रैंड बॉलरुम, कई रेस्तरां, गार्डन्स, स्वीमिंग पूल और आधुनिक सुविधाएं हैं. इस होटल का मालिकाना हक आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के पास है.

विज्ञापन

क्या है बिल का विवाद?

यूएस और ईरान के बीच इस्लामाबाद टॉक्स तो फेल हो गई लेकिन अब उस होटल, जहां पर ये चर्चा आयोजित की गई थी सेरेना होटल.. उसके बिल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक विवाद सेरेना होटल के बिल को लेकर खड़ा हो गया है कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल में हुई इस्लामाबाद वार्ता का सारा खर्च उठाया था.

हालांकि प्रिंस रहीम आगा के एक करीबी सूत्र ने ‘ब्लूम पाकिस्तान’ नाम के एक पाकिस्तानी वेबसाइट को बताया कि इन दावों का समर्थन करने वाली रिपोर्टों की पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

सूत्र ने आगे बताया कि ‘उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह बात सही नहीं लगती है, हमें जो संकेत मिले हैं उनसे इस बात की पुष्टि होती है कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल इस्लामाबाद में हुई वार्ता से जुड़ा कोई खर्च नहीं उठाया है.’

सेरेना इस्लामाबाद का मालिकाना हक आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्स (AKDN) के पास है और यह सेरेना होटल चेन का ही एक हिस्सा है.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जिओ टीवी पर एक टॉक शो के दौरान पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर के एक शो में बताया गया कि होटल के मालिक आगा खान ने बिल को माफ कर दिया है और पाकिस्तान की सरकार से एक पैसा भी नहीं लिया है.

सेरेना पाकिस्तान के प्रबंधन का कहना है कि होटल के मालिक ने पाकिस्तान सरकार को शांति वार्ता के लिए आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के रहने और खाने-पीने की सुविधा मुफ्त में देने की पेशकश की थी, इसे सरकार ने स्वीकार कर लिया. आगे कहा गया कि प्रिंस रहीम आगा खान ने वर्ल्ड पीस में अपना योगदान देते हुए इस सम्मेलन की मेजबानी पूरी तरह से मुफ्त और बिना किसी चार्ज के की.

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये होटल 15 एकड़ परिसर में फैला हुआ है. जिसमें 400 से ज़्यादा कमरे, कई बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम और एक ऑफिस कॉम्प्लेक्स शामिल हैं. इस होटल में सैकड़ों मेहमान ठहर सकते हैं; इसी वजह से यह परिसर अमेरिका और ईरान से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए उपयुक्त था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ