JD Vance Iran Private Message : ईरान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजे एक सीक्रेट मैसेज में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ पर मध्य पूर्व युद्ध और कूटनीतिक वार्ताओं की गुप्त जानकारियों का फायदा उठाकर वित्तीय बाजारों में भारी मुनाफा कमाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. Drop Site News द्वारा उजागर की गई रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का दावा है कि इन दोनों ने युद्ध और बाजार में हेरफेर करके $9 बिलियन (लगभग 75,000 करोड़ रुपये) का फायदा उठाया है.
‘हम ट्रंप को मार देंगे’, तेहरान में अमरीकी राष्ट्रपति को ताबूत में दिखाता विवादित बिलबोर्ड
जेडी वेंस को भेजे मैसेज में ईरान का क्या दावा है?
वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के अनुसार, जून के अंत में स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोपनीय वार्ता के दौरान ईरान ने सीधे अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टीम से संपर्क साधा था. ईरान ने दावा किया कि कुशनर लगातार वार्ता से जुड़े गोपनीय इनपुट्स इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लीक कर रहे थे. ईरान का दावा है कि उसने मध्यस्थों के माध्यम से एक लिखित दस्तावेज सौंपा, जिसमें कहा गया कि कथित हेरफेर से कमाए गए $9 बिलियन में से $4.5 बिलियन ईरान को दिया जाना चाहिए. ईरानी वार्ताकारों ने वेंस को चेतावनी दी कि यदि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता प्रक्रिया में बने रहते हैं तो अमेरिका-ईरान के बीच कोई भी स्थायी समझौता होना असंभव है.
व्हाइट हाउस का जवाबी हमला
अमरीका ने ईरान के इन आरोपों को पूरी तरह से मनगढ़ंत, भ्रामक और दुष्प्रचार करार देकर खारिज कर दिया है. व्हाइट हाउस प्रवक्ता एना केली के मुताबिक, “अमेरिका को ऐसा कोई संदेश कभी नहीं भेजा गया. यह दुखद है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स केवल ईरानी शासन के प्रचार तंत्र का मोहरा बनकर अमरीका-विरोधी बातें फैला रही हैं.” अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की वार्ता टीम के सभी सदस्य केवल देश हित में काम कर रहे हैं और वित्तीय लाभ का आरोप पूरी तरह झूठा है. जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की ओर से इस रिपोर्ट पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ईरान में अपनी सेना उतारेगा अमेरिका! ग्राउंड ऑपरेशन का प्लान बना रहे ट्रंप, दूसरा ऑप्शन भी तैयार
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
6 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
10 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
11 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
14 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
21 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines