'बजेगा इंटरनेशनल डंका', भारत में हिरासत और कोर्ट समन के बाद लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, प्रदर्शन का ऐलान

भारत में चंद रोज गुजारने और कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी लंदन पहुंच गए हैं. गुरुग्राम में हिरासत और मानहानि मामले में कोर्ट से समन मिलने के बाद उन्होंने विदेश से मोर्चा खोला है. ध्रुव राठी ने 18 अक्टूबर को लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में इकट्ठा होकर बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का ऐलान किया है.

youtuber dhruv rathi

भारत में चंद रोज गुजारने और कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी लंदन पहुंच गए हैं.

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी का भारत आना, फिर पुलिस हिरासत में लिया जाना, कोर्ट का समन और अब अचानक लंदन पहुंचकर नए प्रदर्शन का ऐलान करना यह पूरा घटनाक्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यूट्यूबर ध्रुव राठी अब ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच चुके हैं. भारत से निकलते ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का बिगुल फूंक दिया है. ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- “अब इंटरनेशनल डंका बजने का समय आ गया है.” इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से 18 अक्टूबर को लंदन के ऐतिहासिक पार्लियामेंट स्क्वायर में जुटने की अपील की है.

विज्ञापन

भारत आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि ध्रुव राठी के पास भारतीय नागरिकता नहीं है. इसके जवाब में उन्होंने खुद अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाकर सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट किया कि वे भारतीय नागरिक हैं.

विज्ञापन

भारत आते ही बढ़ गई थीं मुश्किलें

गौरतलब है कि ध्रुव राठी 9 अक्टूबर को जर्मनी से भारत आए थे. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. हालांकि, भारत कदम रखते ही उनकी मुश्किलें शुरू हो गईं. 10 अक्टूबर की सुबह ही पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में उसी रात उन्हें छोड़ दिया गया.

नागरिकता विवाद और कोर्ट का समन

भारत प्रवास के दौरान उन पर नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े किए गए, जिसके जवाब में राठी को अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाकर सार्वजनिक सफाई देनी पड़ी. इसके तुरंत बाद वर्ष 2018 के एक पुराने मानहानि मामले में दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ नया समन जारी कर दिया. यह याचिका भाजपा आईटी सेल के सदस्य विकास पांडे की ओर से दायर की गई थी.

विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया कि ध्रुव राठी पिछले कई वर्षों से ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं और शिकायतकर्ता लंबे समय से उन्हें समन तामील कराने की कोशिश कर रहा था. अब भारत में कानूनी विवादों और विरोध प्रदर्शनों के बीच से निकलकर ध्रुव राठी सीधे लंदन पहुंच चुके हैं और उन्होंने ब्रिटिश संसद के बाहर प्रदर्शन का नया मोर्चा खोल दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ