हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए 2 गुट; पुलिस ने किया बीच-बचाव

Dhruv Rathee: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी फिलहाल इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हैं और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि 17 सितंबर 2026 को उन्हें खुद नारेबाजी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
लंदन में ध्रुव राठी ने किया प्रोटेस्ट (Photo-X/@dhruv_rathee)

Dhruv Rathee London Protest: लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में बीते शनिवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के एसआईआर के विरोध में आयोजित प्रोटेस्ट के दौरान तनाव की स्थिति बन गई. यूट्यूबर ध्रुव राठी के संबोधन के दौरान उनके समर्थन और विरोध में जुटे लोगों ने नारेबाजी की. हालात बिगड़ने की आशंका के बीच लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दखल दिया और दोनों ग्रुप्स को अलग-अलग कर दिया.

राठी ने उठाए लोकतंत्र के सवाल

ध्रुव राठी ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जुटे भारतीयों और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. उन्होंने ब्रिटिश संसद के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने को लोकतंत्र की मिसाल बताया. राठी ने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों पर पाबंदियों के बीच उन्हें उस देश की संसद के बाहर अपनी बात रखने का मौका मिला, जिसने कभी भारत पर शासन किया था. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी और हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था. उन्होंने अपने साथ भी कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया.अपने भाषण में राठी ने कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक सीईसी के पद पर ऐसे शख्स की नियुक्ति नहीं होती, जिस पर सरकार और विपक्ष दोनों सहमत हों. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और सभी नागरिकों के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई

विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार और SIR का विरोध

इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की युवा शाखा ने किया था. ब्रिटेन में सक्रिय भारतीय छात्र संगठनों और प्रवासी इंडियन ग्रुप्स ने भी इसमें भाग लिया. प्रदर्शन के दौरान ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए. साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया. आयोजकों ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को उठाया. उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति प्रक्रिया में सरकार और विपक्ष की सहमति की मांग दोहराई.

जवाबी प्रदर्शन में भी जुटे लोग

इसी दौरान इंडिया डायस्पोर यूके की तरफ से जवाबी प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. संगठन ने भारत के समर्थन में लोगों से जमा होने की अपील की. ID-UK के संस्थापक हृदेश गुप्ता ने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का एक वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के साथ खड़ा है. दोनों पक्षों की नारेबाजी तेज होने पर पुलिस ने उनके बीच दूरी बनाए रखी, ताकि टकराव की स्थिति पैदा न हो. लंदन में हुए इन प्रदर्शनों ने भारत में चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर जारी राजनीतिक मतभेदों को इंटरनेशनल लेवल पर भी सामने ला दिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola