Derby County Birmingham City Footballer Shakeel McDonald Attacks Girlfriend: डर्बी काउंटी और बर्मिंघम सिटी के एक फुटबॉलर ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया। हत्या की कोशिश करते हुए आरोपी फुटबॉलर ने प्रेमिका का गला घोंट दिया। प्रेमिका को लगा कि वाकई में अब उसका प्रेमी, जान ले लेगा तो लड़की ने 14 फीट ऊंची बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी। नीचे छलांग लगाने के बाद लड़के के चेहरे, हाथ, पैर पर गंभीर चोटें आईं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी फुटबॉलर को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। करीब छह महीने तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी फुटबॉलर को 20 अक्टूबर को 32 महीने की जेल की सजा सुनाई। मामला इसी साल मार्च के शुरुआती हफ्ते का है।
पीड़िता की पहचान एमी बेकले जबकि आरोपी फुटबॉलर की पहचान शकील मैक्डोनाल्ड के रूप में हुई है। एमी ने बताया कि मेरे प्रेमी ने मुझे अपने एक परिचित से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद वो आक्रोशित हो गया और मुझसे कहा कि मैं तुम्हें मौत की नींद सुला दूंगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि 28 साल के आरोपी ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया था। एमी को मैक्डोनाल्ड ने उसके ही फ्लैट में दीवार के पास गिरा दिया था। फिर उसे एमी की गला घोंटने की कोशिश की और फर्श पर घसीटा भी था।
एमी बोली- छह सप्ताह पहले हुई थी मुलाकात
एमी ने कहा कि वारदात से ठीक छह हफ्ते पहले उसकी मुलाकात मैक्डोनाल्ड से हुई थी। शुरुआत में मैक्डोनाल्ड का व्यवहार अच्छा था। वह बेहद प्यार करता था, गिफ्ट भी देता था। एमी ने बताया कि 3 मार्च को हम दोनों आर्केडियन नाइट क्लब में गए। इस दौरान उसने मुझे मेरे साथ काम करने वाले एक शख्स के साथ बातचीत करते देख लिया। इसके तुरंत बाद मैक्डोनाल्ड आक्रोशित हो गया और उसने मुझे झूठा कहा। फिर मेरा फोन और चाबियां छीन ली।
इसके बाद मैकडॉनल्ड्स ने एमी के सिर पर वारकर दिया और जबरन टैक्सी में बैठा लिया। घर जाने के दौरान उसने मेरे चेहरे पर वार किया और मुझे थप्पड़ मारा। हम दोनों जैसे फ्लैट पर पहुंचे, उसने मेरी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसने मेरा गला पकड़ लिया और मुझे दीवार से टकरा दिया। इसके बाद मैं फर्श पर गिर गई। एमी ने बताया कि मैक्डोनाल्ड ने मुझे बिस्तर पर फेंक दिया और मेरा गला दबाने लगा। उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें मौत की नींद सुलाने जा रहा हूं।
भयावहता को याद करते हुए एमी ने कहा कि मुझे खुद को छुड़ाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। आखिरकार मैं खुद को छुड़ाने में कामयाब हो गई और वहां से उठकर भागी। इसी दौरान उसने मुझे पकड़ना चाहा, जिसके बाद मैं 14 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गई। एमी ने बताया कि मुझे कई चोटें लगीं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
8 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
9 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
12 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
14 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
17 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
18 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
20 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
20 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
21 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines