Delta Airlines Undergarments Rule: एयरलाइन स्टाफ को तरह-तरह के नियम फॉलो करने पड़ते हैं। उनका अपीयरेंस अच्छा हो। कस्टमर्स के साथ अच्छे से व्यवहार हो। यहां तक तो ठीक है, लेकिन कई बार ऐसे अजीबो-गरीब नियम सामने आते हैं। जिसे सुन फ्लाइट अटेंडेंट हैरान रह जाते हैं। डेल्टा एयरलाइंस का ऐसा ही एक नियम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरलाइंस ने अपने स्टाफ को ‘प्रॉपर अंडरवियर’ पहनने का नियम बनाया है। इस नियम की वजह से एयरलाइंस को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
हेयर, ग्रूमिंग के नियम शामिल
एयरलाइंस ने हाल ही में दो पेज का एक मेमो जारी किया है। जिसमें ये नियम-कायदे बताए गए हैं। एयरलाइंस ने फ्लाइट अटेंडेंट को इंटरव्यू, ट्रेनिंग और करियर एडवांसमेंट के लिए इसे जारी किया है। इस गाइडलाइन में हेयर, ग्रूमिंग, ज्वैलरी और क्लोदिंग को लेकर प्रॉपर नियम बनाए गए हैं। जिसमें सबसे खास नियम अंडरगारमेंट्स से जुड़ा है।
कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल प्राथमिकता
मेमो के अनुसार, प्रॉपर अंडरगारमेंट्स जरूरी हैं, लेकिन ये अदृश्य होने चाहिए। एयरलाइन ने इसी के साथ नए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन स्टेंडर्ड्स और प्रोफेशनलिज्म को फॉलो करने के बारे में कहा है। एयरलाइंस का कहना है कि वह अपने कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन नियमों को फॉलो करना जरूरी है। कंपनी ने जिन नियमों के बारे में बताया है, उनमें नेचुरल हेयर कलर शामिल है। मेमो में कहा गया है कि हेयर कलर बिना किसी बोल्ड हाइलाइट या आर्टिफिशियल शेड के होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून! फ्लाइट में मची अफरा-तफरी; क्या रही वजह?
पलकें प्राकृतिक दिखनी चाहिए
इसी तरह नियम-कायदों में कहा गया है कि लंबे बाल पीछे की ओर खींचकर कंधों के ऊपर रखे होने चाहिए। अगर यह पीठ के आगे तक फैले हुए हैं तो प्रॉपर पिन अप किया जाना चाहिए। पलकें प्राकृतिक दिखनी चाहिए। नेल्स नियॉन कलर, चमक या हाथ से पेंट किए गए नहीं होने चाहिए। टैटू को कवर किया जाना चाहिए। केवल एक नाक छेदने की अनुमति है। नाक के अलावा, शरीर की अन्य पीयरसिंग को दिखाई देने की अनुमति नहीं है। कपड़े और स्कर्ट घुटने की लंबाई या उससे नीचे होनी चाहिए। एथलेटिक जूते पहनने की अनुमति नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: दिन में मासूम, रात में बन जाता ‘शैतान’, पति ने 72 लोगों से करवाया पत्नी का रेप, रेपिस्टों की भर्ती कराई
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
50 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
56 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines