World Latest News: डेल्टा एयरलाइंस के ऊपर एक यात्री ने अपनी जमकर भड़ास निकाली है। इस यात्री ने अपने टिकट को प्रथम श्रेणी के लिए अपग्रेड करवाया था। लेकिन बाद में एक कुत्ते को सीट देने के चक्कर में टिकट को डाउनग्रेड कर दिया गया। यह सिर्फ 15 मिनट के अंतराल में हुआ। यात्री जब अपनी सीट पर पहुंचा तो उस पर कुत्ता बैठा था। जिसके बाद निराश होकर उसने स्टाफ से इसकी जानकारी ली। जहां उसे बताया गया कि डेल्टा एयरलाइंस जानवरों को सेवाओं का लाभ देने में प्राथमिकता देती है। बल्कहेड (केबिनों को अलग करने वालीं) सीटें अक्सर ऐसी जरूरतों के लिए रिजर्व रखी जाती हैं। यात्री ने अपने साथ हुई घटना को लेकर एयरलाइन पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें:कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार डेल्टा एयरलाइंस के यात्री ने सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक वीआईपी सेवा का लाभ उसके बजाय कुत्ते को मिला? गुस्से में आए शख्स ने Reddit पर अपनी कहानी बयां की है। जिसमें सवाल उठाए हैं कि पहले टिकट को फर्स्ट क्लास के लिए अपग्रेड किया गया। कुछ ही देर में इसे डाउनग्रेड क्यों किया गया? रेडिटर @ben_bob के हवाले से लिखा गया है कि उन्होंने इस बाबत डेस्क एजेंट से पूछा था। जिसका जवाब मिला कि कुछ बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें:तुर्की में उड़ान भरते समय बिल्डिंग से टकराई एयर एंबुलेंस, 4 लोगों की मौत; ये रही वजह
यात्री ने देखा कि जो सीट उनको अलॉट की गई, उस पर कुत्ता बैठा है। यह देख यात्री ने खुद से ही सवाल किया कि क्या मैं फर्स्ट क्लास में इस कुत्ते को ही देखने के लिए आया हूं? इसकी तस्वीर भी यात्री ने शेयर की है। जिसमें एक सहयात्री भी बैठा नजर आ रहा है। डेल्टा हेल्पलाइन से संपर्क करने के बाद उनको बताया गया कि सुविधाओं का लाभ सबसे पहले जानवरों को मिले, एयरलाइन की यही नीति है। चाहे इसके लिए यात्रियों को इधर-उधर क्यों न करना पड़ा। पीड़ित ने इसे अपने साथ मजाक करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कुत्ते ने भी टिकट के लिए मेरे बराबर पैसे खर्च किए हैं?
एयरलाइन दिखी बेबस
एयरलाइन ने पीड़ित की किसी भी प्रकार की मदद से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित के पक्ष में दूसरे यात्री भी दिखे। वहीं, यात्री की कहानी पर लोगों ने तीखे कमेंट किए। डेल्टा स्टाफ के मुताबिक बल्कहेड सीटें अक्सर दिव्यांग और जानवरों के लिए रिजर्व होती हैं। अगर किसी दिव्यांग को जरूरत है तो इस सीट पर बैठे शख्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसको लेकर कानूनी प्रावधान भी हैं। एक यात्रा विशेषज्ञ गैरी लेफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यात्री का पक्ष लेते हुए कहा कि कैसे डेल्टा एक कुत्ते के लिए शख्स की सुविधा छीन सकती है? मामले में एयरलाइन का पक्ष नहीं आया है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines