---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘गाजा पर इजरायल की पूर्ण घेराबंदी से व्यथित’, UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का बड़ा बयान

UN Chief Antonio Guterres on Israel Complete Siege: दोनों ओर से किए जा रहे हमले में अब तक 1300 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।

---विज्ञापन---

UN Chief Antonio Guterres on Israel Complete Siege: इजरायल-हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों ओर से किए जा रहे हमले में अब तक 1300 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। इस बीच इजरायल ने गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी का ऐलान कर दिया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इससे निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी करने से वह बेहद व्यथित हैं। गुटेरेस ने संवाददाताओं से कहा- “इन शत्रुताओं से पहले गाजा में मानवीय स्थिति बेहद गंभीर थी।” “अब यह तेजी से बिगड़ेगी।”

बता दें कि दोपहर में इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास-नियंत्रित गाजा पट्टी के खिलाफ उपायों को ‘पूर्ण घेराबंदी’ तक बढ़ा दिया है, जिसमें भोजन और ईंधन के प्रवेश पर प्रतिबंध भी शामिल है। इजरायल ने इसे ‘जानवर लोगों’ के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बताया।

---विज्ञापन---

2007 में हमास द्वारा फिलिस्तीनी बलों से सत्ता छीनने के बाद से इजरायल और मिस्र ने गाजा पर विभिन्न स्तरों की नाकाबंदी लगा दी है। सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा- “हम समुदायों पर नियंत्रण रखेंगे।” हालांकि, क्षेत्र में अभी भी आतंकवादी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AMU के चार छात्रों पर केस दर्ज, फिलिस्तीन के समर्थन में लगाए थे नारे

---विज्ञापन---

इजरायल ने सैन्य कार्रवाई के बाद हमास से चार साइटों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए विशेष बल लगाए हैं। इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने उन समुदायों पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया है। पूर्ण घेराबंदी के तहत इजरायल ने गाजा पट्टी के पास बॉर्डर में अपने लाखों सैनिकों की तैनाती कर दी है। इजरायली सैनिकों के साथ ही टैंक और बख्तरबंद वाहन बॉर्डर पर जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: हमास के समर्थन में उतरे AMU के छात्र, भाजपा नेता बोले- ‘कभी भारत पर हुआ हमला तो कुछ गद्दार देश नहीं, रिश्ता देखेंगे’

---विज्ञापन---

बता दें कि कम्प्लीट सीज या पूर्ण घेराबंदी ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जिसमें सैनिक या पुलिस अधिकारी किसी शहर, इमारत आदि को अपने नियंत्रण में लेने के लिए घेर लेते हैं। इजरायल ने गाजा में बिजली, पानी, खाने और गैस की सप्लाई बंद करने की बात कही है। फिलहाल हमास के आतंकियों का गाजा पर कब्जा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2023 10:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola