हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भीड़ से अचानक न‍िकला और पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि उम्‍मीदवार की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, देखें Videos

South Korea Opposition Leader: रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमले के बाद वे बेहोश हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें होश आया। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में उन्हें हार मिली थी।

विज्ञापन

Attack on South Korean opposition leader Lee Jae Myung: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव चरम पर है और इसकी चर्चा चल रही है। इस बीच दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे म्युंग पर जानलेवा हमला किया गया है। चाकू से किया गया यह हमला तब हुआ जब वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया है कि 2 जनवरी 2024 दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान की दौरे के दौरान उनपर यह हमला हुआ।

बहुत कम अंतर से हारे थे राष्ट्रपति का चुनाव

ली जे म्युंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ली की उम्र 59 साल है और वे वहां की डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया अध्यक्ष हैं। 2022 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रोचक मुकाबले में उन्हें सिर्फ 0.73 फीसदी वोटों से हार मिली थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमले के बाद वे बेहोश हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें होश आया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-कुदरत का चमत्कार! युद्ध छिड़ा तो 3 बच्चे लेकर घर से भागी गर्भवती, 5KM पैदल चली और 4 बच्चों को जन्म दिया

https://twitter.com/Papacy1988/status/1742010490031595931?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1742010490031595931%7Ctwgr%5E0a25e31ce8da6adbc5e715d0a1ef5fd01a6f5759%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fasian-countries%2Fsouth-korea-opposition-leader-lee-jae-myung-stabbed-on-neck-in-a-press-conference%2Farticleshow%2F106463478.cms

विज्ञापन

उनके कैंपेन मैनेजर पर भी हो चुका है हमला

सामने आई तस्वीर में वे घायल पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। खून को रोकने के लिए उनके गले पर एक रुमाल लगाया गया है। हमले के बाद वे जमीन पर गिर पड़े थे और लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। उनकी प्रवक्ता ने सुरक्षा में चूक को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि 2022 के मार्च महीने में उनके कैंपेन मैनेजर पर भी जानलेवा हमला किया गया था। हथौड़े से किए गए हमले में वे बेहोश होकर गिर गए थे। इलाज के बाद वे ठीक हो गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-UN के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में जयशंकर का भाषण, ऐसा क्या बोले थे भारत के विदेश मंत्री?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola