Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 90 साल पुरानी एक किताब से महिला की स्किन से बना कवर हटाया गया है। यह किताब 19वीं सदी की है, जो हार्वर्ड की लाइब्रेरी में रखी थी। जब प्रबंधकों को इस बात का पता चला तो उन्होंने महिला को सम्मान देते हुए उसकी स्किन हटाई और अब रीति-रिवाज से उसका संस्कार किया जाएगा।
पता लगने पर यूनिवर्सिटी ने उठाया यह कदम
जानकारी के अनुसार इस किताब का नाम ‘डेस्टिनीज ऑफ द सोल है। इस किताब में मरने के बाद के जीवन के बारे में बताया गया है। इस किताब के बारे में पता लगते ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने संबंधित लोगों से बात की और स्किन को हटाने का निर्णय लिया। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस बारे में बयान जारी कर कहा गया कि महिला को सम्मान देते हुए उसकी त्वचा को किताब के कवर से हटा दिया है। अब संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका दफनाने की प्रक्रिया चल रही है।
डॉक्टर ने बाइंड करवाई थी किताब
हार्वर्ड के एक प्रोफेसर के अनुसार 19वीं सदी में किताब को मानव स्किन से बाइंड करना एक सामान्य बात थी, प्राय: यह धीरे-धीरे खत्म हो गई। दुनिया में ऐसी कुछ किताबें हैं जिन पर से भी यह कवर अब उतार दिए गए हैं। इस कड़ी में भी हार्वर्ड ने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि यह किताब फ्रांसीसी लेखक आर्सेन हाउससे ने लिखी थी, जो पहले डॉ. लुडोविक बौलैंड के पास थी।
इस महिला की स्किन से बाइंड की थी किताब
बौलैंड ने एक मानसिक रूप से बीमार महिला के मरने के बाद उसकी त्वचा से किताब को बाइंड करवाया था। महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इससे पहले साल 2022 में हार्वर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें उसने विभिन्न संग्रहों में 20 हजार से अधिक मानव अवशेषों की पहचान की, जिनमें कंकाल से लेकर दांत, बाल और हड्डी के टुकड़े थे।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
9 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines