मर चुकी महिला की स्किन का अनोखा इस्तेमाल; किताब का कवर बाइंड किया, 90 साल बाद हटाया

Harvard University: हार्वर्ड के एक प्रोफेसर के अनुसार 19वीं सदी में किताब को मानव स्किन से बाइंड करना एक सामान्य बात थी। स्किन को हटाने के बाद अब पूरे रीति-रिवाज से उसका संस्कार किया जाएगा।

woman, book, skin, harvard university

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 90 साल पुरानी एक किताब से महिला की स्किन से बना कवर हटाया गया है। यह किताब 19वीं सदी की है, जो हार्वर्ड की लाइब्रेरी में रखी थी। जब प्रबंधकों को इस बात का पता चला तो उन्होंने महिला को सम्मान देते हुए उसकी स्किन हटाई और अब रीति-रिवाज से उसका संस्कार किया जाएगा।

पता लगने पर यूनिवर्सिटी ने उठाया यह कदम

जानकारी के अनुसार इस किताब का नाम ‘डेस्टिनीज ऑफ द सोल है। इस किताब में मरने के बाद के जीवन के बारे में बताया गया है। इस किताब के बारे में पता लगते ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने  संबंधित लोगों से बात की और स्किन को हटाने का निर्णय लिया। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस बारे में बयान जारी कर कहा गया कि महिला को सम्मान देते हुए उसकी त्वचा को किताब के कवर से हटा दिया है। अब संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका दफनाने  की प्रक्रिया चल रही है।

डॉक्टर ने बाइंड करवाई थी किताब

हार्वर्ड के एक प्रोफेसर के अनुसार 19वीं सदी में किताब को मानव स्किन से बाइंड करना एक सामान्य बात थी, प्राय: यह धीरे-धीरे खत्म हो गई। दुनिया में ऐसी कुछ किताबें हैं जिन पर से भी यह कवर अब उतार दिए गए हैं। इस कड़ी में भी हार्वर्ड ने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि यह किताब फ्रांसीसी लेखक आर्सेन हाउससे ने लिखी थी, जो पहले डॉ. लुडोविक बौलैंड के पास थी।

इस महिला की स्किन से बाइंड की थी किताब

बौलैंड ने एक मानसिक रूप से बीमार महिला के मरने के बाद उसकी त्वचा से किताब को बाइंड करवाया था। महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इससे पहले साल 2022 में हार्वर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें  उसने विभिन्न संग्रहों में 20 हजार से अधिक मानव अवशेषों की पहचान की, जिनमें कंकाल से लेकर दांत, बाल और हड्डी के टुकड़े थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ