Dawood Ibrahim Latest Health Update: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम आज दुनियाभर में चर्चा का विषय है, क्योंकि उसकी तबीयत काफी खराब है। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है, क्योंकि उसकी हत्या करने की कोशिश होने का दावा किया जा रहा है। खबरें छाई हुई हैं कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं इस सभी खबरों को अफवाह करार दिया जा रहा है। दाऊद इब्राहिम की तबीयत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। TV9 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरें अफवाह हैं। दरअसल, उसे फूड पॉइजनिंग हुआ है। दूसरी ओर वह अस्पताल में भर्ती नहीं है, बल्कि घर पर ही उसका इलाज चल रहा है। यह दावा डॉक्टरों के हवाले से किया जा रहा है।
बंगले में एक कमरा वार्ड रूम में बदला गया
TV9 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम की तबीयत 3 दिन से खराब है। उसे उल्टियां लग रही थीं, जिस वजह से वह काफी कमजोर हो गया। उसे 102 डिग्री बुखार था। उसे कई बार उल्टियां लगीं, जिस कारण उसके परिजनों ने डॉक्टरों को बुलाया। क्योंकि वह बिस्तर से उठने में सक्षम नहीं था, इसलिए घर पर ही डॉक्टरों की टीम बुलाकर इलाज शुरू किया गया। सुरक्षा कारणों से भी उसे अस्पताल ले जाना ठीक नहीं समझा गया। दाऊद इब्राहिम कराची स्थित अपने बंगले में ही है। बंगले में पहली मंजिल पर बने एक कमरे को वार्ड रूम में बदल दिया गया है। डॉक्टरों की टीम 68 साल के दाऊद को 3 से 4 बॉटल ड्रिप लगा चुकी है। 3 दिन चले इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार है और वह आराम कर रहा है, लेकिन बेड से उठ पाने की हालत में नहीं है, इसलिए लोगों को नजर नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें: दाऊद को जहर देने की खबर के बाद इंटरनेट बैन, आखिर दुनिया से क्या छिपाना चाहता है पाकिस्तान?
26 दिसंबर को दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद इब्राहिम इसी महीने की 26 तारीख को अपना जन्मदिन मनाएगा। इसके लिए पार्टी का प्लान है और कराची में खास मेहमानों को आमंत्रित भी किया जा चुका है, लेकिन इस बीच उसकी तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही अंडरवर्ल्ड की दुनिया में हड़कंप मचा गया। पाकिस्तान से लेकर इंडिया तक मुंबई में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मुंबई ATS क्राइम ब्रांच के अधिकारी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। दाऊद के गुर्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है और वह जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी दाऊद के हेल्थ अपडेट पर लगातार भारतीय मीडिया नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: कभी PMO अफसर बना तो कभी आर्मी डॉक्टर, पाकिस्तानियों से ताल्लुक बना रचाई 7 शादियां; अब STF ने धरा
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
3 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
11 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
12 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
14 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
17 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
20 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
20 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines