David Rush Guinness Book of World Record: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाना अपने आप में गर्व की बात है। कई लोग गिनीज बुक में नाम लिखवाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद कुछ ही लोगों को गिनीज बुक का हिस्सा बनने का मौका मिलता है। मगर एक शख्स ने गिनीज बुक में नाम लिखवाने का ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस शख्स ने 250 से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं। हाल ही में इस व्यक्ति ने एक दिन में 15 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
डेविड रश ने चौंकाया
अमेरिका के इडाहो में रहने वाले डेविड रश ने एक दिन के अंदर 15 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं। इसी के साथ डेविड 250 से ज्यादा बार गिनीज बुक में नाम दर्ज करवा चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी विल सिंडेन के अनुसार मैं डेविड से काफी ज्यादा प्रभावित हूं कि उन्होंने बिना किसी मेहनत के इतने सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिकॉर्ड ब्रेकर डेविड रश के अनुसार इतने सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें भी हैरानी हो रही है। डेविड 15 नए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की औपचारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 4 डिलीवरी बॉयज को बना दिया मैनेजर! Zomato ने उठाया अनोखा कदम, जमकर हो रही तारीफ
डेविड के टॉप 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
1. डेविड ने एक मिनट के अंदर तीन सेबों में सबसे अधिक 198 बाइट्स काट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2. डेविड ने 2.9 सेकेंड में दो बोतलों के ढक्कन पर सबसे ज्यादा 10 बार टेबल टेनिस बॉल मारी।
3. डेविड 30 सेकेंड में 5,100 मिली लीटर पानी हिला चुके हैं।
4. डेविड ने 5.38 सेकेंड में एक हाथ से 10 टॉयलेट पेपर को रोल कर चुके हैं।
5. डेविड ने 13.99 सेकेंड में स्ट्रॉ की मदद से 1 लीट नींबू पानी पी लिया, जो अब तक का सबसे तेज नींबू पानी पीने का रिकॉर्ड है।
6. डेविड ने 30 सेकेंड के अंदर 20 टी-शर्ट पहनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
7. डेविड ने 30 सेकेंड के भीतर बेसबॉल के दोनों कोनों को 125 बार छूकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
8. बचपन में हम सभी ने कागज के हवाई जहाज बनाकर उड़ाए होंगे। डेविड ने महज 5.12 सेकेंड में प्लेन बनाकर उड़ा दिया, जिससे गिनीज बुक में उनका नाम दर्ज हो गया।
9. डेविड के नाम 1 मिनट में 398 बार टेबल टेनिस बॉल को दीवार पर मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
10. डेविड ने 1 मिनट में 29 चॉपस्टिक को निशाने पर मारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें- Hiking करने जाएं तो जरूर पहनें इस रंग के कपड़े, इमरजेंसी में फंसे तो आएगा बड़े काम
संबंधित खबरें
हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
2 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
3 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
5 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
6 hrs agoLIVE: दिल्ली CM के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी, गृह मंत्री भी मौजूद
9 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
9 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
9 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
9 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines