Mother Baked Newborn Daughter in OVEN: मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, लेकिन एक मां ने क्रूरता की ऐसी हद पार कर दी कि जानकर आपका भी खून खौल जाएगा। उस मां को फांसी की सजा भी दे दी जाए, गोली मार दी जाए, तड़पा-तड़पा कर मौत दी जाए तो वह भी कम होगा।
क्योंकि उसने अपनी ही नवजात बेटी को ओवन में डालकर पका दिया। बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, लेकिन उसे तब पता चला, जब जलने की गंध आई। इतना घोर पाप करने के बाद अपना बचाव करते हुए कहती है कि नींद में थी, भूल गई। गलती हो गई, पालना समझकर बच्ची को ओवन में डाल दिया।
अमेरिका के मिसौरी शहर की घटना
अमेरिका के मिसौरी शहर में यह दिल दहलाने वाली वारदात अंजाम दी गई। हत्यारोपी मां का नाम मारिया थॉमस है, जो 26 साल की है और इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने भी इस घटना को भयानक बताया है। मृत बच्ची का नाम जरिया मॅई था, जो जली हालत में मृत मिली। उसके कपड़े तक पिघल गए थे।
मारिया को जब तक होश आता, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मारिया ने तुरंत परिजनों को फोन करके बुलाया। जरिया के दादा सबसे पहले पहुंचे और बच्ची की हालत देखकर उनकी चीख निकल कई। उन्होंने मारिया से पूछा कि यह कैसे हुआ तो वह बोली की गलती से जरिया को ओवन में डाल दिया।
मारिया को फांसी की सजा देने की मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारिया ने बच्ची के दादा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज करके हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। केस जैक्सन काउंटी कोर्ट में विचाराधीन है। सरकारी वकील ने मारिया को फांसी की सजा देने की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं। मारिया ने जानबूझ कर बच्ची को ओवन में डाला या नींद में लापरवाही से उससे गलती हुई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है।
मारिया के दोस्तों का कहना है कि वह बहुत अच्छी मां है और जरिया से वह बहुत प्यार करती थी। मारिया थॉमस को फिलहाल पुलिस ने जैक्सन काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा है।
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
57 mins agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
9 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
14 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines