Dark Side Of Turkey: नशा, ड्रग्स और जिस्मफरोशी... खूबसूरत तुर्की के पीछे छिपे ये काले कारोबार

Dark Side Of Turkey: तुर्की को प्राकृतिक नजारों, शानदार किलों और अपने बेहतरीन व्यंजनों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा एक और सच्चाई है, जो तुर्की से जुड़ी हुई है। तुर्की नशा, ड्रग्स और अवैध व्यापार का भी केंद्र है। आइए जानते हैं तुर्की की डार्क साइड के बारे में विस्तार से।

Turke
विज्ञापन

Dark Side Of Turkey: तुर्की दुनिया के बड़े विवादित देशों में से एक है। इस देश का अंतर्राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। तुर्की ने भारत-पाकिस्तान तनाव में अपना पूर्ण समर्थन पाकिस्तान को दिया है। तुर्की एक ऐसा देश है, जहां पर्यटन के लिए दुनियाभर से लोग जाते हैं। यह देश अपनी खूबसूरती, स्वादिष्ट भोजन और धरोहरों के लिए जाना जाता है। मगर इसके अलावा भी तुर्की का एक चेहरा है, जो पूरी दुनिया को जानने की जरूरत है।

तुर्की नशा, शराब और अवैध कारोबार का केंद्र माना जाता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां लगभग 233,000 अवैध जुआ खेलने वाली वेबसाइटें एक्टिव हैं। ये सभी चीजें देश की अर्थव्यवस्था और जनजीवन को बड़ा नुकसान पहुंचाती हैं।

विज्ञापन

दगाबाज तुर्की

भारत ने तुर्की को 2023 में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप में ऑपरेशन दोस्त के जरिए मदद की थी। भारत सरकार ने उस भूकंप में 12 घंटों के अंदर-अंदर राहत सामग्री और बचाव दलों को भेजकर तुर्की की सहायता की थी। हालांकि, इसके बाद भी आज तुर्की ने भारत की पीठ पर खंजर घोपकर पाकिस्तान का साथ दिया है। ऐसा करने के बाद देशवासियों ने तुर्की को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है।

अवैध धंधों का काला बाजार तुर्की

तुर्की अपनी खूबसूरती के पीछे जुआ, ड्रग्स और काला कारोबार का सबसे बड़ा अड्डा माना जाता है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

जुए का

हालांकि, इस देश में जुआ गैर-कानूनी है, लेकिन ऑनलाइन गैंबलिंग की मार्केट यहां तेजी से फैल रही है। एक रिपोर्ट बताती है कि तुर्की में लगभग 233,000 अवैध जुआ खेलने वाली वेबसाइटें एक्टिव हैं। ये वेबसाइट्स युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और उन्हें इसकी लत का शिकार बना रही हैं। माफिया भी इन गैर-कानूनी साइटों की मदद से बेशुमार पैसा कमा रही है। हालांकि, तुर्की सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, मगर इतना फैला कारोबार संभाले नहीं संभल रहा है।

ड्रग्स

जुए के बाद ड्रग्स भी तुर्की में फैला हुआ काला कारोबार है। कोकेन, हेरोईन और मैथन जैसी नशीली चीजों का बड़ा रैकेट देश में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में तुर्की पुलिस ने करीब 1000 किलो हेरोइन को जब्त किया था, जिसके बाद पूरी दुनिया सवाल कर रही थी कि आखिर एक देश में जहां नशा गैर-कानूनी है, वहां इतनी बड़ी संख्या में ड्रग्स की तस्करी कैसे मुमकिन है?

विज्ञापन

बता दें कि ड्रग्स की लत तुर्की के युवाओं को इस कदर लगी हुई है कि उनका भविष्य भी गर्त में जा रहा है। ये भी देश के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

अवैध तेल कारोबार

तुर्की का अवैध तेल कारोबार भी किसी से नहीं छुपा है। तुर्की के आस-पास कई देशों की तेल की पाइपलाइंस गुजरती हैं। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि तस्कर इन पाइपलाइंस के बीच में छेद करके इनसे भारी मात्रा में तेल चुराते हैं। इन तेलों को जमीन के नीचे बने बंकरों में स्टोर किया जाता है और काले बाजार में सस्ते दामों में बेचा जाता है। स्थानीय लोग भी इस काम में बड़ी संख्या में शामिल हैं, इसलिए वहां की सरकार इस पर भी किसी तरह की रोक नहीं लगा रही है।

विज्ञापन

शराब

तुर्की की पारंपरिक और दुनियाभर में मशहूर शराब राकी की भी अवैध तरीके से बिक्री हो रही है। यह शराब सौंफ के स्वाद वाली और अंगूर के छिलकों से बनाई गई है। नकली और मिलावटी राकी भी खूब बिक रही है। तुर्की में पिछले साल नकली शराब पीने से लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी। कार्रवाई के बाद 107 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन यह भी एक ऐसा कारोबार है, जिसे अब रोकना मुश्किल है।

सरकार की क्या भूमिका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां के लोगों का मानना है कि इन सभी गैर-कानूनी कामों में सरकार भी मिली हुई है। उनका मानना है कि बिना सरकारी सहायता के कोई भी कारोबार इतना विस्तार से नहीं फैल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ