नए साल के पहले दिन जापान में जो भूकंप आया वो 7.6 मैग्नीट्यूड का था। यह बहुत ही खतरनाक माना जाता है। यदि नेशनल भूकंप सेंटर के आंकड़ों की मानें तो हर साल दुनिया में तकरीबन 20 हजार भूकंप आते हैं, इनमें से 100 ऐसे होते हैं जो नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें से 1 या दो तबाही लाने वाले हो सकते हैं। अर्थक्वेक ट्रैक एजेंसी के मुताबिक, हिमालयन बेल्ट की फॉल्ट लाइन की वजह से एशियाई इलाके में ज्यादा भूकंप आ रहे हैं। हिमालयन फॉल्ट लाइन पर भारत सरकार की मदद से अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की थी।
ये स्टडी को यूएस जर्नल लिथोस्फीयर और जेजीआर में छपी थी। स्टडी के मुताबिक हिमालय कुछ सेंटीमीटर के हिसाब से उत्तर में खिसक रहा है। स्टडी को लीड कर चुके सीपी राजेंद्रन के मुताबिक हिमालय 700 साल पुरानी फॉल्ट लाइन पर मौजूद है। ये फॉल्ट लाइन ऐसी जगह पर पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से कभी भी ऐसा भूकंप आएगा, जो पिछले 500 साल में नहीं देखा गया हो।
सबसे ज्यादा भूकंप जापान में ही क्यों?
जापान एक ऐसा देश जहां भूकंप और सुनामी की घटनाएं किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। जापान हर साल करीब 2000 बार भूकंप के झटके महसूस करता है इसके अलावा यहां हर साल कम से कम एक बार सुनामी भी देखने को मिलती है आकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में रेक्टर स्कील पर या इससे ज्यादा की तीव्रता वाली भूकंप में से 20 सिर्फ और सिर्फ जवान में आते हैं अब सवाल ये है कि सबसे ज्यादा भूकंप जापान में ही क्यों आते हैं।
जापान की भौगोलिक स्थिति जिम्मेदार
जानकार मानते हैं कि इसके लिए जापान की भौगोलिक स्थिति जिम्मेदार है जापान एक ऐसा आइलैंड है जो प्रशांत महासागर में चारों तरफ से पानी से घिरा है लेकिन बार-बार भूकंप की सबसे बड़ी वजह ये है कि जापान पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का भी हिस्सा है। रिंग ऑफ फायर एक ऐसी आकृति है जो घोड़े के नाल जैसी दिखती है इसे उन बिंदुओं का समूह भी कह सकते हैं। जो सबसे ज्यादा भूकंप और सुनामी की मार झेलते हैं दुनिया के ज्यादातर भूकंप और सुनामी इसी रिंग ऑफ फायर के अंदर आते हैं।
2011 में सुनामी से तबाही, 2024 में सुनामी का अलर्ट
जबरद्स्त भूकंप के साथ जापान में सुनामी का अलर्ट तो जारी कर दिया गया। जिसके बाद हर तरफ सिर्फ दहशत का माहौल है। ठीक वैसी ही दहशत जैसे जापान 2011 में देख चुका है। जब सुनामी ने जापान में भीषण तबाही मचाई थी, वही कड़वी यादें आज फिर जापान के लोगों के जहन में जिंदा हो गई है,जिससे उबरने में जापान को कई साल लग गए और अब 7.6 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद एक बार फिर जापान में भुकंप का अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
US के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
12 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
18 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
19 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
22 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
22 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines