Cyclonic Storm Helen May Strike to Florida: प्रशांत महासागर में उठा एक और चक्रवाती तूफान हेलेन ऊंची-ऊंची लहरों के साथ धरती की तरफ बढ़ रहा है। नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने तूफान के रौद्र रूप को देखते हुए अमेरिका के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी NHC के अलर्ट को देखते हुए फ्लोरिडा, जॉर्जिया नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया में आपातकाल की घोषणा कर दी है। चेतावनी है कि आज तूफान कैटेगरी 4 का तूफान बनकर फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी तट से टकराएगा। इसके चलते इलाके में 130 मील प्रति घंटे (209 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं भारी बारिश के चलते बाढ़ आने का खतरा भी है। तेज हवाएं घरों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती हैं। पेड़ों को उखाड़कर कहीं फेंक सकती हैं। बिजली लाइनें प्रभावित हो सकती हैं। फ्लोरिडा के मेयर ने लोगों को आगाह कर दिया है। रविवार तक स्कूल बंद रखने की घोषणा कर दी है। अनुमान है कि अमेरिका पहुंचने से पहले तूफान क्यूबा और केमैन में तबाही मचा सकता है। हेलेन तूफान का आकार काफी असामान्य है। यह करीब 275 मील एरिया में फैला हुआ है। इसलिए इतने ही एरिया में तबाही मचाने की क्षमता भी रखता है। हेलेन का ही असर है कि फ्लोरिडा में पहले ही बिजली ठप हो गई। 8 फीट ऊंची लहरें समुद्र में उठ रही हैं।
तूफान से निपटने की तैयारी
नेशनल हरिकेन सेंटर के अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने फ्लोरिडा और टैम्पा बे में आपातकाल की घोषणा कर दी है। लोगों को जान और माल की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने और प्रोटोकॉल फॉलो करने की सलाह दी है। समुद्र तटीय शहरों में 8 फीट ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। कई इलाकों में लहरें 20 फीट ऊंची हो सकती हैं। इसके चलते टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) बंद कर दिया गया है। पीटर ओ. नाइट, टैम्पा एग्जीक्यूटिव और प्लांट सिटी एयरपोर्ट भी बंद हैं। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद हैं। पिनेलस काउंटी में अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर केनेथ वेल्च ने 6 इमरजेंसी शेल्टर बनवा दिए हैं।
तूफान से पहले के हालात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के टकराने से पहले फ्लोरिडा में 340,000 से अधिक घर और ऑफिस अंधेरे में डूबे हुए हैं। फ्लोरिडा-जॉर्जिया बॉर्डर के पास तेज बारिश हो रही है। फ्लोरिडा के गवर्नर ने लोगों को घर खाली करने को कह दिया है। उत्तरी कैरोलिना के अधिकारियों ने हेलेन से भयंकर बाढ़ आने की चेतावनी दी है। इसलिए आपातकालीन अधिकारी उन सभी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह चुके हैं, जो बाढ़ग्रस्त स्थानों पर रहते हैं। स्वानानोआ और फ्रेंच ब्रॉड नदियों के जलस्तर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। आपातकालीन अधिकारियों को भूस्खलन होने का भी डर है, क्योंकि तेज बहाव वाला पानी मिट्टी और पत्थरों को उठाकर पहाड़ों से नीचे गिरा सकता है।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
2 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
6 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
7 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
7 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
7 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
8 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
15 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
21 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines