हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तूफान-बाढ़ और भूस्खलन...130 की मौत, 100 से ज्यादा लापता; फिलीपींस में साइक्लोन Trami ऐसे मचा रहा तबाही

Philippines Cyclone Trami: भारत में जहां साइक्लोन दाना ने 2 राज्यों में तबाही मचाई, वहीं प्रशांत महासागर में उठे तूफान ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। तूफान के कारण देश में भीषण भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे में दबने से 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
तूफान के कारण देश को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Cyclone Trami Latest Update: समुद्र में उठे चक्रवाती तूफान ट्रामी ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपींस में काफी तबाही मचाई है। तूफान के कारण हुई भारी बारिश से जहां देश के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, वहीं बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में करीब 130 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग लापता है। तूफान से करीब 42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से करीब 5 लाख लोगों ने पलायन किया और अलग-अलग शहरों में शरण ली।

देश के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने मीडिया को बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना के जवान खोजी कुत्तों की मदद से भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को तलाश रहे हैं। फिलहाल ट्रामी तूफान उत्तर-पश्चिमी फिलीपींस से दूर चला गया है। ट्रामी तूफान इस साल दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में आने वाले सबसे घातक और विनाशकारी तूफानों में से एक बन गया है।

 

अथाह पानी के कारण रेस्क्यू में आ रही परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने बताया कि उन्होंने मनीला के दक्षिण-पूर्व में भूस्खलन प्रभावित शहर का दौरा किया। वहां लैंडस्लाइड के मलबे में दबकर कई घर तबाह हो गए। अथाह पानी के साथ मिट्टी और मलबा आया। ट्रामी तूफान के कारण इस इलाके में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई। 24 घंटे में 60 दिन जितनी बारिश हो गई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पानी बहुत ही ज्यादा था, इसलिए बचाव कार्य करने में काफी परेशानी आई।

विज्ञापन

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अभी भी कई इलाके बाढ़ से घिरे हुए हैं और बड़े ट्रकों से भी वहां नहीं पहुंचा जा सकता। उत्तरी द्वीप लूजोन तक अभी तूफान पहुंचा नहीं है, लेकिन वहां रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखे गए हैं। सरकारी कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। लोगों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। वहां से लोगों को रेस्क्यू करना मुश्किल है।

 

फ्लड कंट्रोल प्रोजेक्ट को शुरू करने की प्लानिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन बैठक बुलाकर में मार्कोस राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के खतरे पनपते हैं और इन खतरों से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण परियोजना शुरू करने की जरूरत है। तूफान ट्रामी इस साल फिलीपींस से टकराने वाला 11वां तूफान है। दक्षिण चीन सागर में उच्च दबाव वाली हवाओं के कारण यह तूफान अगले सप्ताह यूटर्न ले सकता है और वियतनाम में भी तबाही मचा सकता है।

विज्ञापन

देश के मौसम विभाग ने ऐसा अलर्ट दिया है। हर साल देश को करीब 20 तूफान पड़ते हैं, क्योंकि देश प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर के बीच बसा है। साल 2013 में टाइफून हैयान ने करीब 7000 लोगों की जान ले ली थी। इस बार तूफान को तबाही नहीं मचाने देंगे, इसलिए अधिकारी फील्ड में उतरे और जितने हो सकें, उतने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएं। तूफान प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola